लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के केरल में 13,773 और कर्नाटक में 1,977 नए मामले

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/बेंगलुरु, 15 जुलाई कोविड-19 के केरल में बृहस्पतिवार को 13,773 और कर्नाटक में 1,977 नए मामले सामने आए हैं।

केरल में राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि 87 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15,025 हो गई। इस अवधि में 12,370 लोग संक्रमण मुक्त हुए और कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29.82 लाख हो गई और राज्य में 1,19,022 मरीजों का उपचार चल रहा है। नए मरीजों में से 57 स्वास्थ्य कर्मी हैं।

राज्य में नए मामलों में से सबसे ज्यादा 1,867 मामले मलाप्पुरम, कोझिकोड से 1,674, एर्नाकूलम से 1,517, त्रिशूर से 1,390 और कोल्लम से 1,100 मामले सामने आए हैं।

कर्नाटक में कोविड-19 के 1,977 नए मामले सामने आए और 48 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,78,564 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 36,037 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिन में 3,188 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28,10,121 हो गई।

कुल 1,977 नए मामलों में से 462 मामले बेंगलुरु शहर से सामने आए हैं। राज्य में अब 32,383 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं