लाइव न्यूज़ :

कुत्ते के बच्चे को बचाने की कोशिश में 13 साल की बच्ची की मौत

By भाषा | Updated: August 25, 2021 23:09 IST

Open in App

गाजियाबाद के कविनगर इलाके में एक दुखद घटना में पालतू कुत्ते के बच्चे को बचाने की कोशिश में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल की छत से गिरने से 13 वर्षीय बच्ची और पालतू पशु की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सातवीं कक्षा की छात्रा और अपने माता-पिता की इकलौती संतान ज्योत्सना बुधवार को अपने पालतू कुत्ते के बच्चे के साथ छत पर खेल रही थी, जब यह घटना घटी। पिल्ले की गर्दन लोहे की ग्रिल के बीच फंस गई थी। ज्योत्सना ने पिल्ले को बचाने की कोशिश की लेकिन अपना संतुलन खो बैठी और उस पालतू जानवर के साथ जमीन पर गिर गई। पुलिस ने बताया कि एक सुरक्षा गार्ड और अन्य निवासियों ने लड़की को खून से लथपथ पाया। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पालतू जानवर की भी मौत हो गई। लड़की के पिता ललित मोहन शर्मा एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos