लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मौत, 2176 नये मामले

By भाषा | Updated: November 12, 2020 19:07 IST

Open in App

जयपुर, 12 नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को 13 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों का कुल आंकड़ा 2032 तक पहुंच गया, जबकि 2176 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की अब तक कुल संख्या 2,19,327 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2032 हो गयी। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जोधपुर में 199, अजमेर में 151, बीकानेर में 149, कोटा में 116, भरतपुर में 97, उदयपुर में 78 व पाली में 76 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,99,943 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही बुधवार को संक्रमण के 2176 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,19,327 हो गयी जिनमें से 17,352 रोगी उपचाराधीन हैं।

त्योहारी मौसम के चलते और मौसम में आये बदलाव के बाद राजधानी जयपुर सहित अन्य स्थानों पर संक्रमण के मामलों में बढोत्तरी हुई है। नये मामलों में जयपुर में सबसे अधिक 475, जोधपुर में 366, बीकानेर में 258, अजमेर में 131, अलवर में 111, कोटा में 95, सीकर—उदयपुर में 71—71 नये संक्रमित व्यक्ति शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब