लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 12,634 नए मामले, 69 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 25, 2021 20:17 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 25 अप्रैल आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के रोजाना आने वालो नए मामलों में वृद्धि का दौर जारी है। यहां पर रविवार को संक्रमण के 12,634 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,33,560 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में 69 संक्रमित की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 7685 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में 4,304 मरीजों के ठीक होने के साथ संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या 9.36 लाख हो गई है।

विभाग ने बताया कि इस समय प्रदेश में 89,732 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि करीब 62 हजार नमूनों की जांच गत 24 घंटे में हुई है।

इस बीच राज्य सरकार ने बेहतर कोविड-19 प्रबंधन के लिए प्रत्येक जिले में 104 नंबर से कॉल सेंटर की स्थापना की है जिसमें अस्पताल, बिस्तर की उपलब्धता, जांच और टीकाकरण केंद्र संबंधी जानकारी मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस