सिक्किम में कोविड-19 के 122 नये मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Published: July 1, 2021 06:38 PM2021-07-01T18:38:06+5:302021-07-01T18:38:06+5:30

122 new cases of Kovid-19 in Sikkim, one patient died | सिक्किम में कोविड-19 के 122 नये मामले, एक मरीज की मौत

सिक्किम में कोविड-19 के 122 नये मामले, एक मरीज की मौत

गंगटोक, एक जुलाई सिक्किम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 122 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,666 हो गयी, जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 308 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

नये मरीजों में 59 संक्रमित पूर्वी सिक्किम में मिले हैं, इसके बाद दक्षिण सिक्किम में 23 और उत्तर सिक्किम में आठ नये मरीज मिले। सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,107 हो गयी है जबकि राज्य में अब तक 17,998 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

प्रदेश में अब तक 1,64,498 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 773 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। संक्रमण की दर 15.7 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 122 new cases of Kovid-19 in Sikkim, one patient died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे