पुडुचेरी में कोविड-19 के 120 नए मामले
By भाषा | Published: August 4, 2021 02:45 PM2021-08-04T14:45:19+5:302021-08-04T14:45:19+5:30
पुडुचेरी, चार अगस्त पुडुचेरी में एक दिन में कोविड-19 के 120 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,21,252 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी क्षेत्र में सर्वाधिक 85, कराईकल में 15, माहे में 18 और यानम में दो नए मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 907 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 162 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 745 लोग पृथक-वास में हैं।
उन्होंने बताया कि संक्रमण से तीन महिलाओं की मौत के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 1,798 हो गई।
कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 95 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 12,99,072 हो गई। नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 2.04 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.77 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।
निदेशक ने बताया कि अब तक 37,867 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 23,973 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के करीब 5.11 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने 7.18 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।