नागपुर के 12 पुलिसकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि
By भाषा | Published: September 12, 2021 07:41 PM2021-09-12T19:41:12+5:302021-09-12T19:41:12+5:30
नागपुर, 12 सितंबर पुणे स्थित महाराष्ट्र इंटेलिजेंस अकादमी में प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद नागपुर के 12 पुलिसकर्मियों के शनिवार और रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) संदीप पखाले ने बताया कि नागपुर पुलिस के कुल 33 कर्मी प्रशिक्षण के लिए गए थे जो 30 अगस्त से नौ सितंबर तक चला।
उन्होंने कहा, “पुणे से लौटने के बाद दो पुलिसकर्मियों में हल्के लक्षण देखे गए और उनके नमूनों में शनिवार देर रात को संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद हमने सभी 33 कर्मियों के नमूनों की जांच करने का निर्णय लिया। दस और नमूनों में संक्रमण पाया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।