लाइव न्यूज़ :

एक महीने में धन दोगुना करने के नाम पर ठगी करने के 12 आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 19:57 IST

Open in App

नोएडा, आठ अक्टूबर उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने एक माह में धन दोगुना करने का झांसा देकर व डिजिटल करेंसी की कंपनी खोलकर, लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यूपी एसटीएफ ने इस सिलसिले में गौतमबुद्ध नगर जिले से एक महिला सहित गिरोह के 12 कथित सदस्यों को गिरफ्ताार किया है।

पश्चिमी यूपी एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण ने शुक्रवार को बताया कि लखनऊ एसटीएफ तथा नोएडा एसटीएफ व नोएडा सेक्टर-58 पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत सेक्टर 62 स्थित एक होटल में छापा मारा। उन्होंने बताया कि यहां से विक्रम यादव, निशांत, धीरज, अरविंद मिश्रा, विपुल, इंद्रजीत, संदीप, मनप्रीत, शैलेश, विक्रम, आशीष कुमार यादव व पूजा सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन आरोपियों ने दि क्वॉइन केक प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी खोली थी, जिसका उद्घाटन समारोह होटल में चल रहा था और इस दौरान सभागार में मौजूद लोगों को भ्रामक जानकारी दी जा रही थी।

नारायण ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरोह का सरगना राशिद नसीम है, जो दुबई में रह रहा है। पूर्व में नसीम ने साइन वर्चुअल क्वॉइन नामक कंपनी की शुरुआत की थी और आरोप है कि उसने इसके जरिये करोड़ों की ठगी की। गिरोह की योजना नयी कंपनी के जरिये भी लोगों से निवेश करा रकम लेकर विदेश भागने की थी।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व इन आरोपियों ने साइन सिटी नाम के बिल्डर प्रोजेक्ट में देश के सैकड़ों लोगों से निवेश कराया था। इस मामले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में 284 मुकदमे दर्ज हैं, जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम यादव उस मामले में वांछित था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकदी, बैनर, विजिटिंग कार्ड, कंप्यूटर, लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, ग्राहकों के डाटा, एटीएम कार्ड , दो घड़ी, दो कार, तीन फर्जी आधार कार्ड आदि बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र