लाइव न्यूज़ :

इन 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आए हैं कोरोना के 500 से कम केस, कुछ राज्यों में नहीं हुई है कोई मौत

By सुमित राय | Updated: June 14, 2020 14:35 IST

देश में 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस महामारी के 500 से कम केस सामने आए हैं और कुछ राज्यों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 320922 हो गई है और 9195 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश में पूरे देश का 70 प्रतिशत केस सामने आए हैं।

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और देश में अब तक 3.20 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मौत का आंकड़ा 9 हजार के पार चला गया है। लेकिन इस बीच देश में 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 500 से कम है और उनमें से कुछ राज्यों में कोई मौत नहीं हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश भर में रविवार की सुबह 11,929 नए कोविड-19 मामले आए और 311 मौतें दर्ज हुईं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 320922 हो गई है और 9195 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश में पूरे देश का 70 प्रतिशत केस सामने आए हैं।

500 से कम केस वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव: इन दो केंद्र शासित प्रदेशों में 35 कोविड-19 मामले हैं और दो लोग बीमारी से उबर चुके हैं। इन क्षेत्रों में आज तक कोई मौत नहीं हुई है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: कोरोना वायरस के अब तक 38 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 33 लोग ठीक हो चुके हैं और 5 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि अब तक किसी की मौत नहीं हुई है।

मेघालय: इस पूर्वोत्तर राज्य में कोविड-19 के 44 मामले सामने आए हैं और अब तक एक की मौत हुई है। मेघालय में अब तक 22 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

सिक्किम: सिक्किम में कोविड-19 से 63 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 4 लोग ठीक हुए हैं और किसी की मौत नहीं हुई है।

अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 मामलों की संख्या 87 है और चार रोगियों को छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक कोई भी मौत दर्ज नहीं की गई है।

देश में संक्रमितों की संख्या 320922 हो गई है और 9195 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मिजोरम: मिजोरम में कोरोना वायरस महामारी के अब तक 107 मामले सामने आए हैं और राज्य में एक व्यक्ति ठीक हो चुका है। मिजोरम में अब तक इस महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है।

नगालैंड: इस पूर्वोत्तर राज्य में कोविड-19 के 163 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 76 लोग ठीक हो चुके हैं और राज्य में किसी की मौत नहीं हुई है।

पुदुचेरी: इस केंद्रशासित प्रदेश में कोरोनो वायरस बीमारी के 176 मामले सामने आए हैं और दो लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि यहां ठीक होने वाले लोगों की संख्या 82 है।

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश में पूरे देश का 70 प्रतिशत केस सामने आए हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में कोविड-19 की चपेट में 345 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 286 लोग ठीक हो चुके हैं और 5 लोगों की मौत हुई है।

लद्दाख: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना संक्रमण के 437 मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की इस बीमारी के कारण मौत हो गई है। लद्दाख में कोविड-19 से 68 लोग ठीक हुए हैं।

मणिपुर: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में कोरोनो वायरस बीमारी के 449 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 91 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं और राज्य में अब तक किसी की मौत नहीं हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष