मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले
By भाषा | Published: July 28, 2021 09:36 PM2021-07-28T21:36:27+5:302021-07-28T21:36:27+5:30
भोपाल, 28 जुलाई मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,778 हो गई है।
मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है। इसी के साथ प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,513 हो गई है। प्रदेश में वर्तमान में महामारी के केवल 130 उपचाराधीन मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
प्रदेश में कुल 7,91,778 संक्रमितों में से अब तक 7,81,135 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को 9,75,348 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,00,18,551 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुका है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।