चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर 11 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Published: November 15, 2020 05:52 PM2020-11-15T17:52:48+5:302020-11-15T17:52:48+5:30

11 arrested for violating ban on sale and use of firecrackers in Chandigarh | चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर 11 लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर 11 लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़, 15 नवंबर दिवाली पर पटाखों की बिक्री और पटाखे चलाने पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने के आरोप में चंडीगढ़ में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पटाखे फोड़ने के लिए दस लोगों को गिरफ्तार किया गया वहीं एक अन्य को पटाखे बेचते हुए पकड़ा गया।

चंडीगढ़ पुलिस ने यहां एक बयान में कहा, "चंडीगढ़ प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध है। इन आदेशों को लागू करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा शहर में पर्याप्त संख्या में जवान तैनात किए गए थे।”

पुलिस के अनुसार 14-15 नवंबर की रात को पटाखे बेचने व चलाने वालों के खिलाफ भादंसं की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कुल 12 मामले दर्ज किए गए हैं।

चंडीगढ़ प्रशासन ने छह नवंबर को कोविड-19 महामारी के बीच शहर में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।

पिछले साल दिवाली पर कुछ समय के लिए पटाखे चलाने की अनुमति के बावजूद, शहर में हवा की गुणवत्ता "बहुत खराब" बनी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 11 arrested for violating ban on sale and use of firecrackers in Chandigarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे