इतिहास में 11 अप्रैल: कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना

By भाषा | Published: April 11, 2020 07:47 AM2020-04-11T07:47:56+5:302020-04-11T07:47:56+5:30

2011में आज के ही दिन भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान दिया गया था.

11 apri history communist party split 1964 know important political happenings of this day | इतिहास में 11 अप्रैल: कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना

विकीपीडिया से साभार.

Highlights1983: बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड। 1921 : रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।

भारत के इतिहास में राजनीतिक रूप से 11 अप्रैल के दिन का बहुत महत्व है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 11 अप्रैल के ही दिन दो हिस्सों में बंट गई थी । एक पार्टी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया। देश दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं:-

1887 : प्रसिद्ध फनकार जैमिनी राय का जन्म।

1919 : अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।

1921 : रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।

1930: ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया।

1964: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित।

1970: अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।

1976 : स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी।

1983: बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड।

1999 : अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने परीक्षण उड़ान भरी।

2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2011: भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान। 

Web Title: 11 apri history communist party split 1964 know important political happenings of this day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे