लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,089 नए मामले,245 बच्चे शामिल

By भाषा | Updated: September 12, 2021 12:29 IST

Open in App

आइजोल, 12 सितंबर मिजोरम में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,089 नए मामले सामने आए जो कि एक दिन पहले सामने आए मामलों से 364 ज्यादा हैं। नए संक्रमितों में 245 बच्चे भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 70,840 हो गई है।

उन्होंने कहा कि आइजोल के पास जोराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 236 पर पहुंच गई है। अधिकारी ने कहा कि संक्रमण दर बढ़कर 13.98 प्रतिशत हो गई है जो शनिवार को 10.73 प्रतिशत थी।

मिजोरम में अभी 12,429 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 58,175 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6.63 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड रोधी टीका दिया जा चुका है जिसमें से 2.98 लाख लोगों ने टीके की दोनों खुराक ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos