लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 10,302 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

By भाषा | Updated: November 20, 2021 10:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,302 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,44,99,925 पर पहुंच गयी जबकि इस अवधि के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,24,868 रह गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 267 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,65,349 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,752 मामलों की कमी आयी है और यह संक्रमण के कुल मामलों का 0.36 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.29 प्रतिशत है जो पिछले साल मार्च के बाद से सबसे अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले लगातार 43वें दिन 20,000 से कम और लगातार 146वें दिन 50,000 से कम है। दैनिक संक्रमण दर 0.96 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 47 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.93 फीसदी दर्ज की गयी और यह पिछले 57 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,39,09,708 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। अभी तक देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 115.79 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब