लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 100 वर्षीय महिला ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया

By भाषा | Updated: March 19, 2021 13:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च दिल्ली में रहने वाली 100 साल की महिला कमला दास ने कोविड-19 की पहली खुराक ली है। उनकी बेटी ने यह जानकारी दी।

सिंध में पैदा हुईं दास पिछले साल सितंबर में 100 साल की हुई थीं जब कोरोना वायरस महामारी अपने चरम पर थी।

दिवंगत मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) चंद एन दास की पत्नी कमला दास ने बृहस्पतिवार को टीका लगवाया और कहा कि उन्हें किसी तरह का दर्द महसूस नहीं हुआ।

दास की छोटी बेटी ज्योतिका सिकंद ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''मेरी मां महामारी के दौरान 100 साल की हुईं और हमने 24 सितंबर से ही मेहमानों को बुलाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया था, जो तीन दिन तक चला क्योंकि उस समय भीड़ इकट्ठा होने की अनुमति नहीं थी। मेरे भाई-बहनों को डर था कि वह कोविड-19 की चपेट में आ सकती हैं, लेकिन हमने सोचा कि उनकी सेहत अच्छी है और हर कोई अपने जीवन का 100वां जन्मदिन नहीं देख पाता। लिहाजा, हमने उनके इस जन्मदिन को खास बनाने का फैसला किया।''

तीन सितंबर 1920 को जन्मी दास ने यहां बी एल कपूर अस्पताल में टीका लगवाया। इससे एक दिन पहले, 1920 में जन्में बृज किशोर गुप्ता ने भी यहीं पर कोविशील्ड टीके की पहली खुराक ली थी। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

सिकंद ने कहा, ''उन्होंने मुझसे कहा कि टीका लगवाने पर मुझे किसी तरह का दर्द महसूस नहीं हुआ। उन्हें यह भी नहीं पता चला कि उनके किस हाथ पर टीका लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो