लाइव न्यूज़ :

देश के 100 जिलों पर जलवायु परिवर्तन की सबसे अधिक मार पड़ सकती है: अध्ययन

By भाषा | Updated: September 3, 2021 22:47 IST

Open in App

वैसे तो देश के सभी 612 जिलों पर जलवायु परिवर्तन का असर पड़ने की संभावना है, लेकिन देश के 100 जिलों पर उसका खतरा अधिक मंडरा रहा है, जिनमें से अधिकतर पूर्वी हिस्से में स्थित हैं। एक अध्ययन में यह आशंका प्रकट की गयी है। बेंगलुरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान ने आईआईटी मंडी एवं आईआईटी गुवाहाटी के साथ मिलकर यह अध्ययन किया है, जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने सहयोग किया। नीति समन्वय एवं कार्यक्रम प्रबंधन (पीसीपीएम) संभाग के वरिष्ठ सलाहकार तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में जलवायु परिवर्तन सलाहकार अखिलेश गुप्ता ने नीतिगत संवाद में कहा कि (अध्ययन में) पाया गया कि देश के आठ राज्यों--झारखंड, मिजोरम, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, असम, बिहार, अरूणाचल प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल पर जलवायु परिवर्तन का अधिक असर पड़ने की आशंका है । डीएसटी के बयान में कहा गया है, ‘‘अध्ययन में शामिल सभी 612 जिलों पर जलवायु परिवर्तन का असर पड़ने की आशंका है लेकिन 100 जिलों, जिनमें से ज्यादातर देश के पूर्वी हिस्से में हैं, पर उसका अधिक खतरा मंडरा रहा है। यह बात आईआईएससी, बेंगलुरू द्वारा आईआईटी मंडी और आईआईटी गुवाहाटी के साथ मिलकर किये गये अध्ययन में सामने आया, जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी विभाग ने सहयोग किया। ’’ गुप्ता ने जलवायु परिवर्तन पर अंतरसरकारी पैनल का हवाला देते हुए कि धरती का तापमान पहले ही औद्योगिक पूर्व स्तर से 1.1 डिग्री बढ़ चुका है तथा इसके अगले दो दशक में और 1.5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत पर भी आने वाले समय में धरती के बढ़ते तापमान की बड़ी मार पड़ने की आशंका है तथा ऐसे में लू की बारंबारता, गंभीरता एवं उसकी अवधि बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि बार-बार सूखा पड़ने और बाढ़ आने की आशंका है, भारतीय सागरों का जलस्तर बढ़ सकता है तथा पिछले दो दशकों में समुद्र के स्तर में वृद्धि नजर भी आयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

विश्वपाकिस्तानी सेना और सहयोगी जमात-ए-इस्लामी ने 25 मार्च 1971 को बंगाली हिंदुओं के खिलाफ कत्लेआम किया, अमेरिकी सांसद ग्रेग लैंड्समैन ने कहा-‘‘युद्ध अपराध और नरसंहार’’ माना जाए?

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने गुवाहाटी में भारत के पहले नेचर-थीम वाले एयरपोर्ट टर्मिनल का किया उद्घाटन

भारतAssam: गुवाहाटी में कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, 24 घंटों से ज्यादा समय से बुझाने की कोशिश, कई एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी

बॉलीवुड चुस्कीZubeen Garg Death Case: NEIF महोत्सव के आयोजक और प्रबंधक दिल्ली में गिरफ्तार, जुबिन गर्ग मौत मामले में आरोपियों को गुवाहाटी लाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम