लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: भिंड जिले में इस गांव के एक घर से रोजाना निकल रहे जहरीले कोबरा के बच्चे, अब तक 123 पाए गए

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 21, 2020 14:12 IST

मध्य प्रदेश के एक गांव के एक घर से कोबरा के 123 बच्चे अब तक निकल चुके हैं। यही नहीं, जहरीले कोबरा के बच्चों की गिनती रोजाना बढ़ती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के भिंड जिले के रौन तहसील के एक गांव का है मामलासांप के घोंसले का पता लगाने के प्रयास कर रही वन विभाग की टीम

भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रौन तहसील के एक गांव से पिछले एक हफ्ते से सांप के बच्चे निकल रहे हैं। गांव के एक घर से अब तक 123 जहरीले कोबरा के बच्चे निकल चुके हैं। यही नहीं, अभी भी इन सांप के बच्चों का निकलना जारी है, जिसकी वजह से इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिस घर से सांप के बच्चे के निकल रहे हैं, उस परिवार के लिए ये स्थिति एक भयावह अनुभव है। घर से इतने सारे सांप के बच्चों को निकलता देख ग्रामीण भी डरे हुए नजर आ रहे हैं। इसमें से कई ग्रामीण इस स्थिति को अपशगुन से जोड़कर देख रहे हैं। 

घोंसले का पता लगाने में जुटा वन विभाग

रौन के एक गांव के रहने वाले जीवन सिंह कुशवाह के घर से रात शुरू होते ही सांप के बच्चे बाहर निकलने लगते हैं। इस मामले के बारे में वन विभाग को भी सूचित किया गया है, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी सांप के घोंसले का पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं। वहीं, जीवन सिंह कुशवाह का पूरा परिवार सांपों के डर की वजह से दूसरे गांव में रहने चला गया है। 

क्या कहता है वन विभाग?

इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सांप के अंडे दो से तीन दिन पहले ही फूटे हैं, जिसके कारण अब बच्चे बाहर आ रहे हैं। बता दें कि कोबरा के बच्चे भी वयस्कों की तरह विषाक्त होते हैं और यहां तक ​​कि घातक भी होते हैं क्योंकि उनके पास वयस्कों की तरह बाद में उपयोग के लिए जहर को संरक्षित करने की प्रवृत्ति नहीं होती है और वे काटने के दौरान पूरा भार देते हैं।

कोबरा के बच्चों को लेकर जीवन सिंह कुशवाह ने कहा कि पहले तो हमने बच्चों को जमीन पर देखा। इस तरह से हमने 51 बच्चों को पकड़कर बाहर किया, लेकिन फिर रोजाना पांच से छह बच्चे घर से निकलने लगे। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कुशवाह ने कहा कि मेरे घर के अंदर कोबरा के बच्चे घूम रहे हैं, जबकि बाहर कोरोना वायरस है। ऐसे में मैं कहां जाऊं? उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने एक सप्ताह से अधिक समय तक उचित नींद नहीं ली है। 

टॅग्स :कोबरापोस्टकोरोना वायरसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष