लाइव न्यूज़ :

कम कमाई में भी कैसे करें पैसों की खूब बचत, जानिए 10 बेहतरीन और आसान तरीके

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2021 19:31 IST

आज के दौर में पैसों की बचत करते हुए अपनी जरूरतों को भी पूरा कर लेना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में हम आपको कुछ बचत के टिप्स बताने जा रहे हैं।

Open in App

कहते हैं कि पैसे बचान ही पैसों की कमाई भी है। अगर आप पैसे बचाने की कला जानते हैं या फिर इस मामले में महारत हासिल है कि पैसे कहां और कैसे खर्च करें तो कम कमाई में भी खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं। साथ ही अपनी जरूरतें भी पूरी कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं।

1. शॉपिंग के लिए समय सीमा निर्धारित करें: ये बहुत जरूरी है कि जब भी शॉपिंग के लिए जाएं, अपने लिए समय सीमा निर्धारित करें और उसका सख्ती से पालन करें। इससे न केवल आप गैरजरूरी चीजों को खरीदने से बचेंगे बल्कि पैसे के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।

2. शॉपिंग को हॉबी नहीं बनाए: हम सभी में कई की एक हॉबी शॉपिंग भी होती है। इससे बचें। शॉपिंग के लिए तभी निकले जब वाकई उस चीज की जरूरत हो।

3. सेकेंड हैंड चीजों को भी खरीदें: पैसे बचाने का ये बेहद अच्छा तरीका है। कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें सेकेंड हैंड खरीद कर आप अपनी जरूरतें पूरी कर सकते हैं। इससे पैसे भी बचेंगे।

4. कैशबैक शॉपिंग पोर्टल का करें इस्तेमाल: पैसे बचाने का ये भी अच्छा तरीका है। आजकल कई ऐप और पोर्टल हैं जो खरीदारी पर कैशबैक का भी विकल्प देते हैं। इससे कम पैसे खर्च कर आप अपनी जरूररत पूरी कर सकते हैं।

5. खाने की बर्बादी से बचें: इसका हमेशा ख्याल रखें कि आप खाने की बर्बादी नहीं करें। साथ ही हर बार भूख लगने पर बाहर से खाने को ऑर्डर करने की आदत से भी बचें। थोड़ी सी मेहनत आपके ढेर सारे पैसे बचा सकती है। बेहतर है कुछ अतिरिक्त खाना एक बार में बना ले जिससे अगर ज्यादा भूख लगी तो उसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. नई कार लेने से बचें: नई गाड़ी आपकी बचत का बड़ा हिस्सा खर्च कराती है। ईएमआई से भी आखिरकार आपकी जेब से ही पैसे जाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि 6 महीने या एक साल पुरानी कार खरीदें। केवल इतना भर करने से आपकी बड़ी बचत होगी।

7. 'सब कुछ या कुछ भी नहीं', इससे बचें: कई बार कम पैसों में आपको मनपसंद या बेहतर चीजें मिल सकती हैं। इसलिए हमेशा हर मामले में सबसे ज्यादा पैसे खर्च करने की आदत से बचना चाहिए।

8. फोन बिल पर कंट्रोल: आज के दौर में हमारी कमाई का अहम हिस्सा फोन और इंटरनेट पर खर्च होता है। इसलिए इससे जुड़ी प्लानिंग सोच-समझ कर करें। मोबाइल को लेकर कई सारे प्लान उपलब्ध हैं, अपनी जरूरत के अनुसार इसका इस्तेमाल करें।

9. सैलरी का कुछ हिस्सा बचाने की कोशिश करें: हमेशा ये लक्ष्य लेकर चलें कि अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा जरूर बच जाए। उन पैसों को कहीं और सेविंग अकाउंट या निवेश में इस्तेमाल करें।

10. जरूरी खरीदारी की बनाएं लिस्ट: हर महीने खुद की जरूरत के अनुसार लिस्ट तैय़ार करें और फिर खरीदारी करें। कुछ त्योहारी मौकों पर अच्छी छूट या ऑफर मिल जाते हैं, उसका फायदा जरूर उठाएं।

टॅग्स :सेविंगपर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

भारत अधिक खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त