महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान, जानें EC के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 21, 2019 12:38 PM2019-09-21T12:38:37+5:302019-09-21T12:38:37+5:30

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को चुनाव कराए जाएंगे। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

10 major points of EC-press conference, declaration of Maharashtra-Haryana assembly election dates | महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान, जानें EC के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान, जानें EC के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

Highlightsमहाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा हैहरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाण विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को चुनाव कराए जाएंगे। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इससे पहले 27 अक्टूबर तक पूरी चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

चुनाव आयोगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातेंः-

- दोनों राज्यों के चुनाव के लिए 27 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन 4 अक्टूबर तक कर सकते हैं। स्क्रूटिनी 5 अक्टूबर तक होगी। नामांकन वापसी की तारीख 7 अक्टूबर है। मतदान 21 अक्टूबर को और मतगणना 24 अक्टूबर को की जाएगी।

- मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक खत्म कर ली जाएगी।

- मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि प्रत्याशी के लिए चुनाव में खर्च की अधिकतम लिमिट 28 लाख रुपये रहेगी। ये नियम दोनों ही राज्यों में लागू होगा।

- दोनों राज्यों में सुरक्षा का जायजा लेकर पूरी तैयारी के साथ चुनाव करवाए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को क्रिमिनल रिकॉर्ड की भी जानकारी देनी होगी।

- मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र में 288 और हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव होंगे।

- मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि महाराष्ट्र में 8.94 करोड़ और हरियाणा में 1.28 करोड़ मतदाता हैं।

- हरियाणा में 1.3 लाख ईवीएम और महाराष्ट्र में 1.8 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा।

- प्रत्याशियों से कहा गया है कि वो चुनाव प्रचार में ऐसी चीज़ों का इस्तेमाल ना करें जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हों।

- मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम पूरी तरह से सेफ हैं, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को इन्हें डबल लॉक में रखा जाएगा। कोई भी उम्मीदवार और उनके साथी एक निश्चित सुरक्षित दूरी से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर निगाह रख सकते हैं।

- चुनाव आयोग इस दौरान उम्मीदवारों, पार्टियों के सोशल मीडिया पर भी नज़र रखेगा। चुनाव आयोग की ओर से इस दौरान अलग-अलग राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी किया गया है।

Web Title: 10 major points of EC-press conference, declaration of Maharashtra-Haryana assembly election dates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे