लाइव न्यूज़ :

Oscars 2023: भारत की 'छेल्लो शो' और 'आरआरआर' हुई शॉर्टलिस्ट पर, जानें अन्य दावेदारों के बारे में

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 22, 2022 10:21 IST

एसएस राजामौली की आरआरआर से नातू नातू को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे95वां अकादमी पुरस्कार समारोह 12 मार्च 2023 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में भारत से दो फिल्मों ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है।फिल्म आरआरआर से नातू नातू ट्रैक को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में चुना गया है।

Oscars 2023: एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने आगामी ऑस्कर के लिए 10 श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट की घोषणा की। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से नातू नातू ट्रैक को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में चुना गया है। वहीं, डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में भारत से दो फिल्मों ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

95वां अकादमी पुरस्कार समारोह 12 मार्च 2023 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। गुजराती फिल्म छेल्लो शो (Last Film Show) श्रेणी में 14 अन्य फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी, जिनमें अर्जेंटीना, 1985, डिसीजन टू लीव, ​​ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, क्लोज और द ब्लू काफ्तान शामिल हैं। इस बीच आरआरआर को विभिन्न ऑस्कर श्रेणियों में विचार के लिए प्रस्तुत किया गया। 

आरआरआर दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज हुई थी। बताते चलें कि अभी तक किसी भी भारतीय फिल्म ने ऑस्कर नहीं जीता है। आखिरी भारतीय फिल्म जिसने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में अंतिम पांच में जगह बनाई थी वह 2001 में आशुतोष गोवारिकर की आमिर खान-स्टारर लगान थी। शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली अन्य दो भारतीय फिल्में मदर इंडिया (1958) और सलाम बॉम्बे (1989) हैं।

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डएसएस राजामौली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन