लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup: खुद के खर्चे पर खेलने पहुंचे हैं दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, भारत से होगा पहला मैच

By भाषा | Updated: November 28, 2018 11:16 IST

Hockey World Cup: दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी विश्व कप के लिए आए हैं और इसके लिए खिलाड़ियों को अपनी जेब से भुगतान करना पड़ा है।

Open in App

भुवनेश्वर, 28 नवंबर। खिताब के दावेदारों में शामिल नहीं होने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने बुधवार से यहां शुरू हो रहे पुरुष हॉकी विश्व कप का हिस्सा बनने के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च किए हैं। दुनिया की 15वें नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क होपकिन्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में खेल की प्रगति में सबसे बड़ी अड़चन ‘कोष’ है।

होपकिन्स ने मेजबान भारत के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका जितना अधिक हॉकी खेलेगा उतना बेहतर रहेगा। लेकिन हमारी चुनौती कोष का इंतजाम करना है जिससे कि जितना संभव हो हम उतने अधिक टेस्ट मैच खेल सकें।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम विश्व कप के लिए आए हैं और इसके लिए खिलाड़ियों को अपनी जेब से भुगतान करना पड़ा है। उन्होंने शिविर का हिस्सा बनने के लिए पैसे दिए। हमारी चुनौती पैसे का इंतजाम करना है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास कुछ प्रायोजक हैं लेकिन हमारी प्रायोजन राशि से विश्व कप के बजट का इंतजाम नहीं हो सकता।’’ 

होपकिन्स ने कहा, ‘‘फिलहाल हमारे पास पैसे की कमी है और अगर हम इस कमी को पूरा नहीं कर पाए तो संभावना है कि खिलाड़ियों को विश्व कप दौरे के लिए भुगतान करना पड़ सकता है।’’ 

दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की चुनौती आसान नहीं होगी लेकिन होपकिन्स सकारात्मक चीजों पर ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप में प्रत्येक मैच बड़ा होता है। आप टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत करना चाहते हो। यह रोमांचक है कि हम अपना पहला मैच मेजबान देश के खिलाफ खेल रहे हैं। हम इस मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे। हमें लगता है कि अच्छी हॉकी खेलने और मैच से नतीजा हासिल करने के लिए हमारे पास टीम, कौशल और रणनीति है।’’ 

होपकिन्स ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दबाव दोनों टीमों पर होगा। मेजबान देश होने के कारण भारत पर हम से अधिक दबाव होगा। हम मैदान पर उतरकर उसी ब्रांड की हॉकी खेलेंगे जो हमारे लिए सफल रही है।’’

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...