भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-1 से दी शिकस्त

By भाषा | Published: June 2, 2019 03:16 PM2019-06-02T15:16:03+5:302019-06-02T15:16:03+5:30

लौरा फोले ने आयरलैंड को दसवें मिनट में बढत दिलाई। इसके बाद भारत के लिये तीसरे क्वार्टर में रीत (35वां) और चौथे में शर्मिला देवी (53वां) ने गोल दागे।

Indian women's hockey team beat Ireland 2-1 in U21 4-nation tourney | भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-1 से दी शिकस्त

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-1 से दी शिकस्त

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आयरलैंड को केंटोर फित्जगेराल्ड अंडर-21 अंतरराष्ट्रीय चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट में 2-1 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। 

लौरा फोले ने आयरलैंड को दसवें मिनट में बढत दिलाई। इसके बाद भारत के लिये तीसरे क्वार्टर में रीत (35वां) और चौथे में शर्मिला देवी (53वां) ने गोल दागे। पहले दो क्वार्टर में गोल करने में नाकाम रही भारतीय टीम ने ब्रेक के बाद मजबूत शुरुआत की।

पहला गोल 35वें मिनट में रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। सातवें मिनट के भीतर आयरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर बिचू देवी ने शानदार तरीके से गोल बचाया। भारत के लिए विजयी गोल 53वें मिनट में शर्मिला ने किया। भारत को अब सोमवार को स्काटलैंड से खेलना है।

Web Title: Indian women's hockey team beat Ireland 2-1 in U21 4-nation tourney

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Indiaइंडिया