लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup Opening Ceremony: हॉकी वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, यहां देखें झलकियां

By विनीत कुमार | Updated: November 27, 2018 21:01 IST

Open in App

नई दिल्ली:हॉकी वर्ल्ड कप-2018 का रंगारंग आगाज मंगलवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हो गया। इस दौरान बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों में शुमार शाहरुख खान सहित माधुरी दीक्षित और एआर रहमान ने अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया। खासकर माधुरी और रहमान की विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों के दिल जीत लिया। इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी वर्ल्ड कप के आगाज की आधिकारिक घोषणा की।

वर्ल्ड कप के मैचों की शुरुआत 28 नवंबर से होगी। भारत को अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को खेलना है।

सोलह साल बाद विश्व कप में सोलह टीमें हैं जिन्हें चार-चार के पूल में बांटा गया है। हर पूल से शीर्ष टीम क्वॉर्टर फाइनल में खेलेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें क्रॉसओवर खेलकर अंतिम आठ में जगह बनायेंगी। पहले दिन शुरूआती मैच में बेल्जियम का सामना कनाडा से होगा। वहीं, भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

27 Nov, 18 07:49 PM

यहां देखिये...हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी का पूरा कार्यक्रम

हॉकी वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह को को यहां देख सकते हैं- 

27 Nov, 18 07:28 PM

ओपनिंग सेरेमनी में पहुंची माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित स्टेडियम के बीचो-बीच। उजले कपड़ो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं माधुरी दीक्षित। वह 1000 आर्टिस्ट के साथ डांस ड्रामा परफॉर्म करेंगी। उनके प्रस्तुति की थीम 'द अर्थ सॉन्ग' है।

27 Nov, 18 07:28 PM

शाहरुख खान के '70 मिनट'

शाहरुख खान ने 'चक दे इंडिया' फिल्म के अपने लोकप्रिय संवाद '70 मिनट' को दोहराया। किंग खान ने ओडिया में भी स्थानीय लोगों को संबोधित किया। 

27 Nov, 18 07:10 PM

टीमों का स्वागत

हॉकी वर्ल्ड में हिस्सा ले रही सभी टीमों का स्वागत किया गया। अब बॉलीवुड किंग शाहरुख खान बीच मैदान में। शाहरुख सभी टीमों के कप्तान से मिले। भारत के कप्तान मनप्रीत सिंह को गले लगाकर शुभकामना दी।  

27 Nov, 18 07:15 PM

देखिये..कुछ ऐसा है कलिंग स्टेडियम का नजारा

कलिंगा स्टेडियम में हॉकी वर्ल्ड कप-2018 का आगाज। देखिए, कुछ ऐसा है नजारा 

27 Nov, 18 06:52 PM

हॉकी वर्ल्ड कप-2018 का आगाज

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी वर्ल्ड कप के आगाज की आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले एफआईएच के प्रेसिडेंट नरेंद्र बत्रा ने सभी टीमों को टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। 

27 Nov, 18 06:52 PM

पीएम मोदी ने वर्ल्ड कप हिस्सा ले रही टीमों को दी शुभकामना

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही सभी 16 टीमों को शुभकामना दी है। 

27 Nov, 18 06:47 PM

हॉकी के दिग्गज कार्यक्रम में

1975 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य मंच पर 

27 Nov, 18 06:45 PM

हॉकी वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सहित शाहरुख खान और म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...