महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर सांस की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Published: October 4, 2018 12:34 PM2018-10-04T12:34:14+5:302018-10-04T12:34:14+5:30

महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को सांस लेने में तकलीफ के कारण चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया है।

Hockey legend Balbir Singh Sr admitted to hospital | महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर सांस की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती

महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर सांस की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़, चार अक्टूबर। महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को सांस लेने में तकलीफ के कारण चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया है। 94 वर्ष के बलबीर फिलहाल अस्पताल में आईसीयू में हैं। हालांकि उनकी हालत में सुधार आया है।

तिहरे ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सीनियर की हालत पर डाक्टर नजर रखे हुए हैं और वह अभी अस्पताल में ही रहेंगे। लंदन ओलंपिक 2012 में उन्हें आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 महान खिलाड़ियों में चुना गया था और इस सूची में वह अकेले भारतीय थे।

ओलंपिक में पुरुष हॉकी फाइनल में सर्वाधिक गोल का उनका रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है। उन्होंने हेलसिंकी ओलंपिक 1952 में नीदरलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की 6-1 से जीत में पांच गोल किए थे।

बलबीर सिंह सीनियर को हॉकी को दिए उनके योगदान के लिए 1957 में पद्मश्री मिला था और वह 1975 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मैनेजर भी थे।

Web Title: Hockey legend Balbir Singh Sr admitted to hospital

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे