लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा, हॉकी इंडिया ने सभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की

By भाषा | Updated: April 14, 2020 12:52 IST

Hockey India: कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 3 मई तक देश में लॉकडाउन बढ़ाने के बाद हॉकी इंडिया ने सभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप अनिश्चिकाल के लिए टाली

Open in App
ठळक मुद्देसभी हितधारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए वार्षिक राष्ट्रीय चैंपियनशिपों को स्थगित करने का फैसला किया है: हॉकी इंडियाइन टूर्नामेंट्स को 29 अप्रैल से तीन जुलाई के बीच होना था, अब अनिश्चिकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली:कोविड-19 महामारी रोकने के लिये राष्ट्रीय लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ने के कारण हॉकी इंडिया ने भी मंगलवार को अपनी सभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया। इन टूर्नामेंटों का कार्यक्रम पहले भी बदल दिया गया था और नये कार्यक्रम के अनुसार इनका आयोजन 29 अप्रैल से तीन जुलाई के बीच होना था लेकिन अब उन्हें स्थगित कर दिया गया है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘‘हाकी इंडिया ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, आयोजकों, प्रशंसकों और अधिकारियों सहित सभी हितधारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए वार्षिक राष्ट्रीय चैंपियनशिपों को स्थगित करने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित किया गया है और भारत में कोविड-19 की स्थिति के आधार पर हम नयी तिथियों की घोषणा करेंगे।’’ जिन राष्ट्रीय चैंपियनशिपों को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित किया गया है उनमें दसवीं जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, रांची, झारखंड (बी और ए डिवीजन), दसवीं जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, चेन्नई, तमिलनाडु (बी और ए डिवीजन), दसवीं सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, हिसार, हरियाणा (बी और ए डिवीजन), दसवीं सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, इंफाल, मणिपुर (बी और ए डिवीजन) और दसवीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, गुवाहाटी, असम (बी डिवीजन) शामिल हैं।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...