लाइव न्यूज़ :

चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट में बेल्जियम ने भारत को 2-0 से हराया

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 18, 2018 15:00 IST

चार देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट में भारत को बेल्जियम के हाथों मिली 0-2 से हार

Open in App

भारतीय हॉकी टीम को न्यूजीलैंड में खेले जा रहे चार देशों के आमंत्रण  हॉकी टूर्नामेंट में गुरुवार को बेल्जियम के हाथों 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। बेल्जियम के लिए आर्थर डि स्लूवर और विक्टर वेगनेज ने क्रमशः आठवें और 34वें मिनट में गोल दागते हुए अपनी टीम को जोरदार जीत दिलाई। ये बेल्जियम की न्यूजीलैंड के हाथों मिली 4-5 से शिकस्त के बाद जोरदार वापसी है। 

भारत के पास 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागकर बराबरी पर आने का मौका था। लेकिन रमनदीप सिंह गोल दागने से चूक गए। बेल्जियम ने भारतीय रक्षा पंक्ति की कमजोरी का फायदा उठाया और दो गोल दागते हुए मैच अपने नाम कर लिया। वहीं भारतीय टीम बेल्जियम के डिफेंस को भेद पाने में नाकाम रही और एक भी गोल नहीं कर पाई। 

भारत ने अपने पहले मैच में बुधवार को जापान को 6-0 से रौंदते हुए जोरदार शुरुआत की थी। भारत के लिए जापान के खिलाफ मैच में विवेक प्रसाद और दिलप्रीत सिंह ने 2-2 और रुपिंदर पास और हरमनप्रीत ने 1-1 गोल दागे थे। भारत अपना तीसरा मैच 20 जनवरी को मेजबान न्यूजीलैंड के साथ खेलेगा। 

टॅग्स :भारतीय हॉकी टीमहॉकीहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...