FIH Series Finals: जापान को 7-2 से हराकर भारत फाइनल में, साउथ अफ्रीका से होगा मुकाबला

By भाषा | Published: June 14, 2019 11:15 PM2019-06-14T23:15:52+5:302019-06-14T23:15:52+5:30

भारत ने एशियाई खेलों की चैंपियन जापान को 7-2 से हराकर एफआईएच हाकी सीरीज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली।

FIH Series Finals: India beat Asian Champion Japan by 7-2 to reach Final | FIH Series Finals: जापान को 7-2 से हराकर भारत फाइनल में, साउथ अफ्रीका से होगा मुकाबला

FIH Series Finals: जापान को 7-2 से हराकर भारत फाइनल में

Highlightsभारत ने जापान को 7-2 से हराकर एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स के फाइनल में जगह बनाई।एफआईएच हॉकी सीरिज फाइनल्स के फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।साउथ अफ्रीका ने दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था।

भुवनेश्वर, 14 जून। भारत ने एशियाई खेलों की चैंपियन जापान को 7-2 से हराकर एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बनाते हुए इस साल के आखिर में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर में जगह भी पक्की कर ली। भारत का सामना अब शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा जबकि जापान तीसरे स्थान के प्लेआफ मुकाबले में अमेरिका से खेलेगा। दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अमेरिका को 2-1 से हराया था।

चोट के कारण लंबे समय हॉकी से दूर रहे रमनदीप सिंह ने 23वें और 37वें मिनट में गोल दागा, जबकि हरमनप्रीत सिंह (सातवां), वरुण कुमार (14वां), हार्दिक सिंह (25वां), गुरसाहिबजीत सिंह (43वां) और विवेक सागर प्रसाद (47वां) ने एक एक गोल किए। जापान के लिए केंजी किताजातो (दूसरा) और कातो वातानाबे (20वां) ने गोल दागे।

टूर्नामेंट में पहली बार दुनिया की 18वें नंबर की टीम जापान ने भारतीय डिफेंस को आजमाया। जापान ने दूसरे ही मिनट में जवाबी हमले पर बढत बना ली। किताजातो ने भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को छकाकर गोल दागा। इसके बाद भारतीयों ने जवाबी हमले में कई मौके बनाए। युवा गुरसाहिबजीत सिंह ने पांचवें मिनट में सुनहरा मौका गंवाया, जब नीलकांता शर्मा और रमनदीप ने उन्हें पास दिया था।

दो मिनट बाद भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले और हरमनप्रीत ने दूसरे पर बराबरी का गोल दागा। भारत को 14वें मिनट में लगातार तीन शॉर्ट कॉर्नर मिला। इस बार वरुण ने गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। जापान ने हालांकि जवाबी हमले में 20वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया। इसके तीन मिनट बाद रमनदीप ने भारत को फिर बढत दिलाई।

हार्दिक ने जल्दी ही स्कोर 4-2 कर दिया। इसके बाद गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए जापान के कई गोल बचाए। रमनदीप ने 37 वें मिनट में रिबाउंड पर गोल दागा। इसके बाद गुरसाहिबजीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने गोल करके भारत को विशाल जीत दिलाई।

Web Title: FIH Series Finals: India beat Asian Champion Japan by 7-2 to reach Final

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे