लाइव न्यूज़ :

हॉकी खिलाड़ियों को हार के बाद क्या सिर मुंडवाने के लिए कहा गया था!, जांच के दिये गये आदेश

By भाषा | Updated: January 21, 2019 16:59 IST

बंगाल की अंडर 19 टीम जबलपुर में जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (बी डिविजन) में नामधारी एकादश से 1-5 से हार गई थी।

Open in App

कोलकाता: बंगाल हॉकी संघ ने एक मैच में हार के बाद अंडर-19 खिलाड़ियों से सिर मुंडवाने को कहने वाली घटना की जांच के लिये तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। बीएचए सचिव स्वप्न बनर्जी के अनुसार, 'समिति का गठन सोमवार शाम तक किया जायेगा और जो भी जिम्मेदार होगा, उसे सजा मिलेगी।’ 

बंगाल की अंडर 19 टीम जबलपुर में जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (बी डिविजन) में नामधारी एकादश से 1-5 से हार गई थी। कोच आनंद कुमार ने कथित तौर पर खिलाड़ियों को हाफटाइम में कहा कि हारने पर उन्हें सिर मुंडवाना होगा।

टीम के कुछ सदस्यों ने कहा कि कोलकाता लौटने पर निराशा और सम्मान की वजह से उन्होंने ऐसा किया भी लेकिन कुछ सदस्यों ने कहा कि उनसे जबर्दस्ती ऐसा कराया गया।

कोच ने कहा, 'मैने मैच के दौरान उन्हें डांटा जरूर लेकिन ऐसा कुछ नहीं कहा। मैं उनसे जबर्दस्ती क्यो करूंगा। मैं खिलाड़ियों से इस बारे में बात करूंगा। मेरी पत्नी अस्पताल में है लिहाजा मैं उनसे बात नहीं कर सका।' 

साइ निदेशक मनमीत सिंह गोइंडी ने कहा कि वे खिलाड़ियों से बात करके जरूरी कार्रवाई करेंगे।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...