World Oral Health Day: दांत दर्द, कैविटी, पीलापन, सांस की बदबू से बचने के उपाय

By उस्मान | Published: March 20, 2018 03:28 PM2018-03-20T15:28:23+5:302018-03-20T15:36:29+5:30

बहुत से लोग केवल दांतों के आगे-पीछे ब्रश करते हैं। ऐसा नहीं करने से आप 40 फीसदी दांतों को साफ नहीं करते हैं।

World Oral Health Day: How to take care of your teeth from common dental problems, Tooth ache, Cavity, Yellowness, Bad Breathe and Gum Bleeding | World Oral Health Day: दांत दर्द, कैविटी, पीलापन, सांस की बदबू से बचने के उपाय

World Oral health day 2018: Know how to cure Common Dental Problems

बेहतर स्वास्थ्य के लिए ओरल हाइजीन मेंटेन रखना बहुत जरूरी है। वर्ना आपको दांत में दर्द, पीलापन, मसूड़ों में खून आना और सेंस्टिविटी जैसी तमाम समस्याएं हो सकती हैं। आज वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे है। हर साल 20 मार्च को मुंह से जुड़ी बीमारियों के प्रति आम लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए ये दिन नियत किया गया है। कंसल्टेंट्स ओरल कैंसर स्पेशलिस्ट, कॉस्मेटिक एंड लेजर स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रेरणा तनेजा आपको बता रही हैं कि ओरल हाइजीन क्यों जरूरी है और ओरल प्रॉब्लम्स से आप कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

1) दांत खराब होने के कारण और स्वस्थ रखने के तरीके

दांतों की सफाई करने या ज्यादा खाने के बाद कुल्ला नहीं करने और ज्यादा चाय कॉफ़ी पीने से दांत खराब हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको रोजाना दो बार ब्रश करना चाहिए। इससे आपके दांत और मसूड़े साफ रहते हैं और आपके दांत खराब नहीं होते हैं। बहुत से लोग मीठा खाते हैं लेकिन उसके बाद कुल्ला नहीं करते हैं। ऐसा नहीं करने से दांत खराब हो सकते हैं। ऐसा करने से आप काफी हद तक कैविटी से बच सकते हैं।

2) दांत पीले क्यों हो जाते हैं?

दांतों पर टार्टर जमा होने से दांत पीले हो जाते हैं। इससे बचने के लिए दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। चाय कॉफ़ी और अन्य चीजों के अधिक सेवन से भी दांत पीले हो सकते हैं। आपको कुछ भी खाने के बाद हमेशा कुल्ला करना चाहिए। 

3) ब्रश करने का सही तरीका

दांत के चार सरफेस होते हैं, बहुत से लोग केवल दांतों के आगे-पीछे ब्रश करते हैं। ऐसा नहीं करने से आप 40 फीसदी दांतों को साफ नहीं करते हैं। आपको चारों सरफेस पर ब्रश करना चाहिए। आप ब्रश करने के अलावा दिन में एक बार फ्लॉसिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको हर महीने प्रोफेशनल क्लीनिंग करा लेनी चाहिए।  

यह भी पढ़ें- 60 सेकंड में इस आसान उपाय से पाएं मोती जैसे सफेद दांत

4) माउथ अल्सर के कारण और बचने के उपाय, घरेलू इलाज?

ठंडा गरम खाने, पेट ख़राब होने, या नुकीले दांत लगने की वजह से माउथ अल्सर की समस्या हो सकती है। इसलिए इसके सही कारण को जानना बहुत जरूरी है जिससे सही इलाज में मदद मिल सके। 

5) सही ब्रश और पेस्ट का चयन कैसे करें

आपको हमेशा वाइट फ्लोरेडेड टूथपेस्ट जिसमें फ्लोराइड की मात्रा नॉर्मल हो इस्तेमाल करना चाहिए। फ्लोराइड दांतों के मैल को हल्का करता है। दूसरा आपको हमेशा सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा हमेशा वर्टिकल मोशन में ब्रश करें। 

6) ओरल कैंसर के कारण और बचने के उपाय?

-मुंह में छाला होना और उससे गाल व मसूढ़े में सूजन व दर्द रहता है। 
-मुंह खोलने में कठिनाई होती है। खानेपीने व सांस लेने में तो परेशानी होना 
-गर्दन में गांठ बनने लगती है। 
-हर समय गले में खराश रहती है। 
-जीभ हिलाने पर तकलीफ होती है। 
-आवाज साफ नहीं निकलती। 
-दांत अचानक कमजोर हो जाते हैं और हिलने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- ओरल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव और इलाज 

ओरल कैंसर से बचने के कुछ उपाय

1) तम्‍बाकू से बचें

अगर आप किसी भी प्रकार की तम्‍बाकू, सिगरेट, गुटखा आदि का सेवन करते है तो इससे जल्‍दी से दूरी बना लें। डॉक्‍टर्स के अनुसार, ये सभी नशीले पदार्थ ओरल कैंसर के लिए सबसे बड़े कारण होते है।

2) शराब से बचें

शराब का सेवन करने से शरीर में कई प्रकार की समस्‍याएं होती है, साथ ही साथ ओरल कैंसर होने का खतरा भी चार गुना हो जाता है, क्‍योंकि मुंह एल्‍कोहल की वजह से घायल हो जाता है और उसमें घाव बढ़ता जाता है।

3) ओरल हाइजीन है जरूरी

अगर आपके मुंह में छाले हैं या कोई घाव हो गया हों, तो उसे इग्‍नोर न करें, समय रहते डॉक्‍टर के पास जाएं और जांच करवाकर इलाज लें। अपने दांतों, ओठों और जीभ को साफ रखें।

Web Title: World Oral Health Day: How to take care of your teeth from common dental problems, Tooth ache, Cavity, Yellowness, Bad Breathe and Gum Bleeding

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे