लाइव न्यूज़ :

World Kidney Day 2018: किडनी डिजीज से बचने के 7 आसान उपाय

By उस्मान | Updated: March 8, 2018 09:53 IST

World Kidney Day 2018: अगर किडनियों ने काम करना बंद कर दिया तो इससे आपकी जान को भी खतरा हो सकता है।

Open in App

किडनी डिजीज की वजह से खून साफ करने, खून से अतिरिक्त पानी को फिल्टर करने और आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की आपके शरीर की क्षमता प्रभावित हो सकती है। शरीर में दो किडनी होती हैं, आपकी रीढ़ की हड्डी के दोनों ओर आपकी कमर के ठीक ऊपर होती हैं। 

किडनी के डैमेज होने से अपशिष्ट पदार्थ और द्रव आपके शरीर में बने रह सकते हैं। इससे आपके टखनों में सूजन, उल्टी, कमजोरी, खराब नींद और सांस की कमी हो सकती है। उपचार के बिना स्थति ज्यादा खराब हो सकती है और आपके किडनियां काम करना बंद कर सकती हैं। यह गंभीर है और इससे जान जाने के भी खतरा हो सकता है। दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल में किडनी स्पेशलिस्ट डॉक्टर एस के पॉल आपको किडनी डिजीज से बचने के आसान उपाय बता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- किडनी डिजीज के कारण और लक्षण

1) फिटनेस का रखें ख्याल

तंदुरुस्त और सक्रिय रहें। इससे आपका ब्लड प्रेशर कम रहता है, जो किडनी की हेल्थ को बनाए रखता है।

2) ब्लड शुगर कंट्रोल रखें

आपको अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना चाहिए, क्योंकि डायबिटीज वाले लोगों के किडनी डैमेज होने का अधिक खतरा रहता है।

3) ब्लड प्रेशर पर रखें नजर

आप अपने ब्लड प्रेशर की निगरानी रखें। यह किडनी डैमेज का आम कारण होते हैं। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 होता है। 128 से 89 को प्री-हाइपरटेंशन माना जाता है और इसमें जीवनशैली और खानपान में बदलाव करना होता है। 140/90 से अधिक होने पर अपने डॉक्टर से खतरों के बारे में बात करें।

4) सही वजन बनाए रखें

डाइट का ध्यान रखें और वजन पर कंट्रोल रखें। वजन बढ़ने से आपको किडनी डैमेज होने का अधिक खतरा होता है।  

5) कम नमक खाएं

नमक का सेवन घटाएं, प्रतिदिन केवल 5 से 6 ग्राम नमक ही लेना चाहिए। इसके लिए प्रोसेस्ड और रेस्तरां से खाना कम से कम खाएं और खाने में ऊपर से नमक न डालें। अगर आप ताजा चीजों के साथ खुद खाना बनाएं, तो इससे बचा जा सकता है।

6) खूब पानी पिएं

किडनी डिजीज से बचने के लिए आपको रोजाना डेढ़ से दो लीटर यानी तीन से चार बड़े गिलास पानी पीना चाहिए। काफी मात्रा में तरल लेने से गुर्दो से सोडियम, यूरिया और जहरीले तत्व साफ हो जाते हैं, जिससे गुर्दो के लंबे रोग पैदा होने का खतरा काफी कम हो जाता है।  

7) स्मोकिंग से बचें

स्मोकिंग से रक्त का बहाव कम होता है और इससे किडनी के कैंसर का खतरा भी 50 प्रतिशत बढ़ जाता है। 

जिन लोगों को किडनी की पथरी की समस्या होती है, उन्हें उसका पता शुरू में नहीं चल पाता। इसके लक्षण तभी दिखाए देते हैं जब किडनी की पथरी का आकार बढ़ने लगता है और यूरीन पास करने में दिक्कत होती है।

किडनी की पथरी बहुत तकलीफदेह हो सकती है लेकिन अगर आप खाने-पीने में कुछ चीज़ों का परहेज़ करेंगे तो आपको ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। हम यहां उन 6 खाने की चीज़ों का ज़िक्र कर रहे हैं जिनका परहेज़ किडनी की पथरी होने पर करना चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब