लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के कोथेन में विश्व होम्योपैथी सम्मेलन में डॉ. नितीश दुबे ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, बर्नेट होम्योपैथी की पहल पर जुटे 200 चिकित्सक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2025 15:04 IST

अमेरिका, यूके, ब्राजील, सर्बिया, नीदरलैंड और भारत समेत कई देशों के प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित रहे।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. हैनिमैन के ऐतिहासिक निवास और क्लिनिक का भ्रमण कराने का अवसर मिला।60 से अधिक होम्योपैथी चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

नई दिल्लीः विश्व होम्योपैथी सप्ताह के अवसर पर जर्मनी के ऐतिहासिक शहर कोथेन में "विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन 3" का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ, जिसमें दुनिया भर से 200 से अधिक होम्योपैथी विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। कोथेन को पारंपरिक और वैज्ञानिक होम्योपैथी का वैश्विक केंद्र माना जाता है। इस कार्यक्रम में अमेरिका, यूके, ब्राजील, सर्बिया, नीदरलैंड और भारत समेत कई देशों के प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित रहे।

 

प्रमुख प्रतिभागियों में डॉ. लोरी ग्रॉसमैन (अध्यक्ष, नेशनल सेंटर फॉर होम्योपैथी, यूएसए), प्रो. रोनाल्ड मोरी (यूके), डॉ. नितीश दुबे (सीएमडी, हरिओम होमियो, भारत) और प्रो. डॉ. डोर्ली (ब्राजील) के नाम शामिल हैं। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को डॉ. हैनिमैन के ऐतिहासिक निवास और क्लिनिक का भ्रमण कराने का अवसर मिला।

इसके साथ ही यूरोपियन लाइब्रेरी ऑफ होम्योपैथी में हुए संवाद सत्रों में शैक्षणिक और अनुसंधान-आधारित चर्चाएं की गईं, जिससे अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बल मिला। सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण पुरस्कार समारोह रहा, जिसमें 60 से अधिक होम्योपैथी चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन और कोथेन के संसद सदस्य बास्टियन बर्नहैगन भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया। यह संस्था शिक्षा, अनुसंधान और वैश्विक साझेदारी के माध्यम से होम्योपैथी के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

संस्था के सीएमडी डॉ. नितीश दुबे ने यूरोपीय होम्योपैथी संस्थानों, “विस होम्योपैथी”, “हाउस ऑफ हैनिमैन” और डॉ. स्टेफनी जाह्न को उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कोथेन में हुआ यह सम्मेलन न केवल होम्योपैथी के विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित हुआ, बल्कि यह वैश्विक समुदाय के बीच आपसी समन्वय और साझा दृष्टिकोण को भी उजागर करता है

 

टॅग्स :डॉक्टरजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

क्राइम अलर्टAshok Kharat Scandal: 15 लाख रुपये का शहद बेचा?, खाने से यौन क्षमता और शक्ति बढ़ेगा?, अशोक खरात जांच में नया और चौंकाने वाला खुलासा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम