World Health Day 2018: चाहते हैं अच्छी सेक्स लाइफ तो इन 7 चीजों का करें सेवन
By मेघना वर्मा | Published: April 3, 2018 07:36 AM2018-04-03T07:36:51+5:302018-04-03T07:36:51+5:30
अच्छी सेक्स परफॉर्मेंस के लिये भोजन में प्रयोग किये जाने वाले मसालों का भी उपयोग होता है। ऐसे मसाले जो कामोत्तेजक मसालों के रूप में जाने जाते हैं
पुरानी कहावत है जैसा अन्न वैसा मन। इसे आगे बढ़ाते हुए कहें तो जैसा अन्न, वैसा मन और वैसा ही तन। जी हाँ हमारे तन-मन पर जिस चीज का सबसे सीधा प्रभाव पड़ता है वो हमारा आहार है। हमारी सेक्स लाइफ भी इसका अपवाद नहीं है। ऐसा हम नहीं एक्सपर्ट मानते हैं।
सेक्स डाइट को अपना कर आप अपनी सेक्स लाइफ को सुधार सकते हैं। सेक्स एक एक्सरसाइज है जो कि आपको फिट, रोगप्रतिरोधक क्षमता में मजबूती, स्ट्रेस को भगाने, हृदय रोग से दूर और प्रजनन क्षमता को बढ़ाती है। सेक्स डाइट में वे आहार और व्यायाम शामिल होते हैं जो, आपको फिट और यौन सक्रिय रखते हैं। यह ऐसी सेक्स डाइट नहीं है जिसके लिये आपको बेवजह परेशान होना पडे़। अच्छी सेक्स पर्फोर्मन्स के लिये भोजन में प्रयोग किये जाने वाले मसालों का भी उपयोग होता है। ऐसे मसाले जो कामोत्तेजक मसालों के रूप में जाने जाते हैं, इनको खा कर आपकी यौन इच्छा बढ़ सकती है। अगर आपको भी लगता है कि आप अपनी पार्टनर को खुश नहीं कर पाते तो, इन चीजों को खाकर आप अच्छी सेक्स लाइफ बिता सकते हैं।
1. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी न केवल हार्ट के लिये अच्छी होती है बल्कि सेक्स डाइट में खाने के लिये भी अच्छी मानी जाती है। यह उत्तेजना पैदा करती है।
2. लहसुन
बहुत से लोगों को लहसुन का टेस्ट पसंद नहीं होता लेकिन लहसुन में पाया जाने वाला तत्व आपके हाई ब्लड प्रेशर के साथ, कोलेस्ट्रॉल, दिल की बिमारी और सेक्स सम्बन्धी सभी समस्या से निजात दिलाता है। अगर आप भी अपनी सेक्स लाइफ अच्छी करना चाहते हैं तो आपको भी रोजाना लहसुन का सेवन अवश्य करना चाहिए।
3. पालक
यह सूपर फूड सेक्स को सुधारने का काम करता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं। ऐस्पैरागस आप इसे उबाल कर या फिर स्टीम कर के खा सकते हैं। यह सेक्स की उत्तेजना को बढाता है।
4. ओटमील
यह एक हेल्दी फूड है तो सेक्स परफार्मेंस को बढावा देता है। यह मेल हार्मोन को बढाता है, जिससे आप अच्छा परफार्म करते हैं।
5. डार्क चॉकलेट
अपनी फ्रिज में हमेशा एक डार्क चॉकलेट रखा करें क्योंकि चॉकलेट को सेक्स उत्प्रेरक के रूप में जाना जाता है। चॉकलेट में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कि मस्तिष्क से लव हार्मोन के रिसाव को बढ़ाते हैं। आम तौर पर डार्क चाकलेट सेक्स की इच्छा को बढाता है।
6. इलायची
इलायची न केवल एक प्रबल कामोद्दीपक मसाले के रूप में ही जानी जाती है, बल्कि यह उन पुरुषों के लिये भी फायदेमंद है जो नपुंसक हैं। पुराने दिनों में राजा लोग अपने भोजन में इलायची ज्यादा डाल कर खाते थे जिससे उनके अधिक बच्चे पैदा हों।
7. रेड वाइन
एक ग्लास रेड वाइन सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के सेक्स सेहत को अच्छा रखने के लिए भी सबसे अच्छी मानी जाती है। शोधों से पता चला है कि एक दिन में एक ग्लास रेड वाइन का सेवन महिलाओं की सेक्स लाइफ को अच्छा बनाता है।