World Coconut Day 2020: मोटापे, कब्ज, कोलेस्ट्रॉल का रामबाण इलाज है नारियल, इम्यूनिटी सिस्टम को भी बनाता है मजबूत

By उस्मान | Published: September 2, 2020 12:18 PM2020-09-02T12:18:13+5:302020-09-02T12:18:13+5:30

नारियल के फायदे : यह ऐसा फल है जिसके सेवन से कब्ज जैसी गंभीर समस्या से राहत मिलती है और पेट की सफाई होती है

World Coconut Day 2020: Theme, history, Significance of the Occasion and Benefits of coconut in Hindi | World Coconut Day 2020: मोटापे, कब्ज, कोलेस्ट्रॉल का रामबाण इलाज है नारियल, इम्यूनिटी सिस्टम को भी बनाता है मजबूत

नारियल के फायदे

Highlightsइस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में नारियल के महत्व और इसके लाभों को समझनानारियल खाने से कोलेस्टरॉल रहता है कंट्रोलवजन कम करने वालों के लिए बेहतर विकल्प है नारियल

हर साल 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में नारियल के महत्व और इसके लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। विश्व नारियल दिवस का पहला उत्सव वर्ष 2009 में हुआ था। यह अवसर एपीसीसी के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्व नारियल दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष विश्व नारियल दिवस 2020 की थीम है - 'दुनिया को बचाने के लिए नारियल में निवेश करें'। इस थीम को अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय द्वारा तय किया गया था। इस खास अवसर पर हम आपको नारियल से सेहत को होने वाले अनगिनत फायदों की जानकारी देंगे।

नारियल के फायदे

नारियल में विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नारियल खाने से याद्दाश्त बढ़ती है, कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट साफ रहता है। आपको गर्मियों में नारियल का सेवन जरूर करना चाहिए।

नारियल के तेल में एमटीसी (मीडियम-चैन ट्राइग्लिसराइड्स) की अच्छी मात्रा होती है जो कि अन्य फैटी खाने की अपेक्षा अधिक मात्रा में शरीर की एनर्जी को बढ़ाता है। शोध से पता चला है कि एक दिन में 15 से 30 ग्राम नारियल खाने से शरीर को 120 कैलोरी ऊर्जा मिलती है।  

1) याददाश्त बढ़ती है

नारियल खाने से याददाशत बढ़ती है। इसके लिए नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट और मिश्री मिलाकर हर रोज खाएं। नारियल में गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो हार्ट को हेल्दी रखता है। 

2) पेट रहता है साफ

अगर आपका पेट खराब रहता है या आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो नारियल के एक बड़े टुकड़े को खाकर सो जाएं। सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पेट साफ कर देता है। 

3) नकसीर को रोकता है

गर्मियों में बहुत से लोगों को नकसीर आने की समस्या होती है। अगर इन दिनों आपके नाक से खून आता है, तो नारियल आपके लिए दवा की तरह है। इससे बचने के लिए आपको नारियक को मिश्री के साथ खाना चाहिए।

Home Remedies For Nose Bleeding, It Will Remove The Blockage Of Veins - गर्मी में बढ़ गई है नकसीर की दिक्कत तो अपनाएं ये 10 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत | Patrika News

4) उल्टी से मिलती है राहत

गर्मियों के दिनों मतली औत उल्टी आम समस्या है। बढ़ते तापमान और पसीने निकलने से ऐसा हो सकता है। अगर आपको मतली या उल्टी आ रही है, तो  नारियल का टुकड़ा मुंह मे रखकर थोड़ी देर तक चबाने से उल्टी नहीं आती। 

5) इम्युनिटी सिस्टम होता है मजबूत

नारियल के सेवन से इम्‍यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान एचआईवी, फ्लू, दाद इत्यादि से नारियल के सेवन से बचा जा सकता है। दरअसल, नारियल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं जो कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की रक्षा कर सकते हैं। 

Immunity | These 5 immunity-boosting tips can keep your family healthy during COVID-19 outbreak | Health Tips and News

6) ऊर्जा मिलती है

नारियल शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में भी मदद करता है। नारियल के तेल में एमटीसी (मीडियम-चैन ट्राइग्लिसराइड्स) की अच्छी मात्रा होती है जो कि अन्य फैटी खाने की अपेक्षा अधिक मात्रा में शरीर की एनर्जी को बढ़ाता है। शोध से पता चला है कि एक दिन में 15 से 30 ग्राम नारियल खाने से शरीर को 120 कैलोरी उर्जा मिलती है। 

7) कोलेस्टरॉल रहता है कंट्रोल

नारियल के साथ साथ नारियल तेल के फायदे  भी है। यह तेल शरीर में बड़े कोलेस्टेरॉल को कम करने में मदद करता है साथ ही एचडीएल को बढ़ाता है, जिससे शरीर को कई प्रकार कई प्रकार के दिल के रोगों से बचाया जा सकता है। 

8) वजन कम करने में सहायक

नारियल में कोलेस्टेरॉल और वसा की मात्रा कम होती है और फाइबर की अधिकता होती है। फाइबर होने से व्यक्ति को लंबे समय तक भूक नही लगती है। जिससे व्यक्ति फालतू की चीजें खाने से बचता है और मोटापे को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा नारियल में ट्राइग्लिसराइड पाया जाता है, जो कि मेटबॉलिज़म को बढ़ाता है। 

Web Title: World Coconut Day 2020: Theme, history, Significance of the Occasion and Benefits of coconut in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे