World Cancer Day 2018: ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर से बचना है तो इन 3 बातों का रखें ध्यान

By धीरज पाल | Updated: February 4, 2018 17:02 IST2018-02-04T16:21:34+5:302018-02-04T17:02:40+5:30

भारत में हर साल तकरीबन 122,844 महिलाएं सर्वाइकल कैंसर की शिकार होती है जिसमें से 67,477 महिलाओं की मृत्यु हो जाती है।

World Cancer Day 2018: 3 easy treatment to breast and cervical cancer for women | World Cancer Day 2018: ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर से बचना है तो इन 3 बातों का रखें ध्यान

World Cancer Day 2018: ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर से बचना है तो इन 3 बातों का रखें ध्यान

हर रोग अपने आप में घातक होता है लेकिन कुछ रोग ऐसे होते हैं, जिनका नाम लेते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं और चेहरे पर मायूसी छा जाती है। कैंसर ऐसे ही रोगों में से एक है। हालांकि कैंसर का इलाज तब संभव है, जब उसका पता पहले ही चल जाए। हाल की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में हर साल तकरीबन 122,844 महिलाएं सर्वाइकल कैंसर की शिकार होती है, जिसमें से 67,477 महिलाओं की मृत्यु हो जाती है। इसी रिपोर्ट के अनुसार, महिलाएं सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर से सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं।  

सर्वाइकल कैंसर यानि गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर होता है। यह महिलाओं में तेजी से फैल रहा है। शुरुआत में यह कैंसर असमान्य तरीके से पूर्व कैंसर कोशिकाओं के रूप में विकसित होता है और आहिस्ता-आहिस्ता पूरे शरीर में फैल जाता है। पूरा विश्व 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मना रहा है। अगर आप सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर से बचना चाहती हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. जागरूकता है जरूरी

कैंसर को मोटापा, धूम्रपान, शराब, हार्मोन, प्रदूषित पर्यावरण, सही समय पर न खाना और अनिद्रा नींद जैसी चीजों से जोड़ा गया है। कैंसर से बचने के लिए आपको इसके लक्षणों और कारणों से हमेशा सतर्क रहना पड़ता है। इसके लिए जागरुकता बेहद ही जरूरी है। कैंसर को  गंभीरता से ना लेना जानलेवा हो जाता है। इसलिए आपको कैंसर के लिए हमेशा जागरुक रहना बहुत जरूरी जरूरी होता है। 

2. खुद से करें जांच 

महिलाओं में स्तन का कैंसर कॉमन हो गया है। ब्रेस्ट कैंसर के प्रमुख लक्षणों में ब्रेस्ट का आकार बदलना, गांठ होना, दर्द होना या डिस्चार्ज होना शामिल है. इसलिए समय-समय पर आपको अपनी जांच खुद करनी चाहिए और इस तरह के लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। 

3. अपने डॉक्टर से हमेशा मिलते रहें 

अगर सही समय पर कैंसर के लक्षणों का पता चल जाता है, तो समय रहते सही इलाज संभव है। इसके लिए आपको हमेशा अपने डॉक्टर से मिलना पड़ेगा। उनकी सलाह और दी गई दवाईयों का सेवन सही समय पर करना होगा। इसके अलावा अगर आपको कोई और लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।  

Web Title: World Cancer Day 2018: 3 easy treatment to breast and cervical cancer for women

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे