लाइव न्यूज़ :

World AIDS Day : प्रेमी समेत दो साथियों से सेक्स संबंध के बाद हमेशा रहता है तनाव-बुखार, ये एचआईवी के लक्षण हैं?

By उस्मान | Updated: November 29, 2018 07:59 IST

तनाव, सर्दी, फ्लू के लक्षणों को एचआईवी के लक्षणों से पूरी तरह अलग नहीं रखा जा सकता है। 200 में से किसी एक व्यक्ति को इस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं, भले ही आप किसी एचआईवी पीड़ित व्यक्ति के साथ कंडोम का इस्तेमाल करें।

Open in App

वर्ल्ड एड्स डे (World AIDS Day) हर साल 1 दिसंबर को मनाया जाता है जिसका लक्ष्य एचआईवी इन्फेक्शन के प्रसार के कारण होने वाली महामारी एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। साल 2018 में वर्ल्ड एड्स डे की थीम 'अपनी स्थिति जानें' है। इसका मतलब यह है कि हर इंसान को अपने एचआईवी स्टेटस की जानकारी होनी चाहिए। इस थीम को लेकर हमारे पास एक सवाल आया है। इस संबंध में हमने डॉक्टर से बात की। जानिए सवाल और डॉक्टर की राय।  

सवाल- मैं अपने बॉयफ्रेंड से पिछले चार साल से बिना कंडोम सेक्स संबंध बना रही हूं। छह हफ्ते पहले मैंने दो लोगों से भी सेक्स संबंध स्थापित किए। इनमें से एक साथ ओरल सेक्स और दूसरे के साथ एनल सेक्स हुआ। हालांकि दोनों ने माउथ और एनल के बाहर ही इजैक्युलेट किया। इसके करीब दो हफ्ते बाद मुझे हल्का बुखार महसूस हुआ। अगले दो हफ्ते मुझे हल्के बुखार, सर्दी, सिरदर्द और रात को पसीना आना, आंखों में दर्द होना जैसे लक्षण महसूस होने लगे। इतना ही नहीं मेरा वजन 4-5 किलो कम भी हो गया। एस्पिरिन लेने से भी कोई आराम महसूस नहीं हुआ। मुझे तनाव रहने लगा जिसके वजह से नींद भी पूरी नहीं हो पा रही थी।  

चार दिन पहले मैं डॉक्टर के पास गई और मामला बताया। दरअसल मैं यह जानना चाहती थी क्या मैं एचआईवी इन्फेक्शन की चपेट में तो नहीं आ गई थी। डॉक्टर ने मुझे एचआईवी पीसीआर वायरल टेस्ट और हेमोग्राम कराने की साल्ह दी। डॉक्टर ने यह भी कहा कि एचआईवी की संभावना कम है क्योंकि उन्हें ग्रंथियों में किसी तरह की कोई सूजन और स्किन प्रॉब्लम का पता नहीं लगा। 

डॉक्टर से मिलने के बाद मैंने एक हफ्ते तक आराम किया और लेकिन बुखार 38.5/38.7 डिग्री सेल्सियस बना रहा और रात को पसीना भी आता रहा। बुखार चढ़ता-उतरता रहता है और सिरदर्द भी रहता है। इन बीस दिनों बुखार के दौरान मुझे डायरिया और मुंह से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी, ग्रंथियों में सूजन भी नहीं थी और त्वचा पर कोई धब्बे नहीं थे। मैं यह जानना चाहती हूं कि तनाव, बुखार और रात को पसीना आने का कारण यह तो नहीं है कि मैं एचआईवी से पीड़ित हूं? 

 

 

जरनल फिजिशियन डॉक्टर अजय लेखी के अनुसार, तनाव, सर्दी, फ्लू के लक्षणों को एचआईवी के लक्षणों से पूरी तरह अलग नहीं रखा जा सकता है। 200 में से किसी एक व्यक्ति को इस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं, भले ही आप किसी एचआईवी पीड़ित व्यक्ति के साथ कंडोम का इस्तेमाल करें। ऐसे कई उदहारण हैं जहां एक पार्टनर एचआईवी पॉजिटिव है और दूसरा पार्टनर एचआईवी नेगेटिव है, भले ही वो असुरक्षित यौन संबंध रखते हों।

हालांकि एक बार संबंध स्थापित करने के बाद इन्फेक्शन हो सकता है और लगभग 5 फीसदी इन्फेक्शन ओरल सेक्स से हो सकता है। आपको अपनी टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। 

आपको बुखार रहने के कुछ अलग कारण भी हो सकते हैं जिनमें फ्लू एक बड़ा कारण है। तनाव और नींद की कमी भी इस तरह के लक्षणों का कारण बन सकते हैं। चूंकि आप पार्टनर के साथ कंडोम यूज नहीं करती हैं तो आपको टेस्ट रिपोर्ट का वेट करना चाहिए। 

टॅग्स :एड्ससेक्सहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार