लाइव न्यूज़ :

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बरतनी चाहिए ये सावधानियां जिन्हें अक्सर करती हैं नजरअंदाज

By प्रिया कुमारी | Updated: July 5, 2020 17:31 IST

अक्सर महिलाएं पीरियड्स के दौरान बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिन्हें वह नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन उन्हें इस दौरान खास ख्याल रखने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देपीरियड्स को लेकर महिलाओं को इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा। अक्सर महिलाओं कोपीरियड्स को लेकर जानकारी नहीं होती है, जिसे जानना बहुत जरूरी है।

पीरियड्स को लेकर एक हमारे सोसाइटी में एक सोच बनी हुई है, इसे लेकर बात करने में खुद औरते शर्माती हैं। पीरीयड्स को लेकर जानकारी न होने के कारण कई महिलाओं को कितनी बीमारियों को झेलना पड़ता है जिसे वह खुद भी अनजान होती हैं। यहां बचपन से ही इन सब बातों पर बात करने से रोका जाता है यहां तक की लड़कियों को पहली बार जब पीरियड्स होते हैं तो उन्हें खुद ही नहीं पता होता है कि उनके साथ ये क्या हो रहा है। खुद को मेंटली भी तैयार नहीं कर पाती है अचानक ये होने पर अंदर से डर जाती हैं हालांकि बाद में उन्हें पता चल जाता है। 

अक्सर लड़कियां अपनी मां से ही पीरियड्स के बारे में पूछती हैं, मां की ये जिम्मेदारी है कि वह अपने बेटी को सही जानकारी दें। इसके बारे में जागरूक करें। अक्सर कुछ लोग लड़कियों के सवाल के जवाब देने में कतराती हैं और उन्हें गलत जानकारी दे देती हैं। किशोरियों के मन ऐसे कई सवाल उठते हैं तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे सवालों के जवाब जो अक्सर दिमाग में आते हैं और इसे लेकर कुछ सावधानियां भी जिन्हें बरतनी चाहिए।  

पैड का सही इस्तेमाल करें, पैड को कम से कम 6 घंटे में बदलते रहे। क्योंकि ज्यादा देर तर पैड न बदलने से बैक्टीरिया हो सकती है जो इंचिंग जैसे परेशानी पैदा कर सकती है। इसलिए समय-समय पर पैड बदलते रहें। इससे आप संक्रमण से बचेंगी।

 अगर आप डाइटिंग कर रही हैं तो पीरियड्स के टाइम पर डाइटिंग करना बंद कर दें। क्योंकि पीरियड्स के दौरान आहार की कमी से आपको दिक्कत हो सकती है। जिसका असर आपके पीरियड्स पर पड़ता है। क्योंकि पीरियड्स का हमारे खान-पान पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप पीरियड्स के दौरान पोष्टिक आहार ले रही हैं कि नही। 

पीरियड्स के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होतें हैं। इसलिए मूड थोड़ा खराब रह सकता है। चिड़चिड़ापन महसूस हो ऐसे में आप जितना हो सके जंक फूड क्रेंविंग भी महसूस कर सकते हैं इसलिए खुद को अनहेल्दी फूड से दूर रहें। 

अगर आप फैमिली प्लानिंग नहीं कर रही हैं तो ये सोचकर सेक्स ना करें कि आप परीरियड्स के दौरान प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। पीरियड्स के दौरान अगर आप सुरक्षित संबंध बनाती हैं तो आपको परेशानी में डाल सकता है। 

वैसे तो जननांगों पर कभी भी साबून का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। न ही एल्कोहोल वाले वेट टिशू पेपर का इस्तेमाल करें ऐसा करने से ड्राईनेस बढ़ सकती है जो खुजली या दूसरे संक्रमण का कारण बनते हैं। 

अगर आप एक्सरसाइज करती हैं तो पीरियड्स के दौरान ना ही करें तो ज्यादा बेहतर होगा। शारीरिक श्रम से बचे ये आपके लिए बेहतर होगा। पीरियड्स के दौरान कमर में दर्द होते है तो आराम करें। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेपीरियड्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब