लाइव न्यूज़ :

सर्दी हो या गर्मी रोजाना 1 कीवी खाने की डालें आदत, बीपी, डायबिटीज और मानसिक तनाव कंट्रोल कर बनाता है इम्यून सिस्टम मजबूत

By आजाद खान | Updated: February 6, 2022 18:30 IST

Vitamin C Huge Source Kiwi- कीवी में आयरन और फॉलिक एसिड पाया जाता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होता है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दी हो या गर्मी कीवी हर सीजन में खाना चाहिए। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर शरीर के फिटनेस को मेंटेन रखता है। कीवी को मानसिक तनाव, डायबिटीज कंट्रोल और पेट की गर्मी के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Vitamin C Huge Source Kiwi: कीवी एक ऐसा फल है जिस में विटामिन सी बहुत ही अधिक मात्रा में पाई जाती है। यह फल आपको हर सीजन में मिलता है। डॉक्टरों का कहना है कि इसे खाने से आपका इम्यून सिस्टम बहुत मजबूत होता है। यही नहीं कीवी हमारे शरीर को कई बीमारियों से भी लड़ने में मदद करता है। कीवी न केवल सेहत के लिए फायदेमंद होती है बल्कि इसका टेस्ट भी काफी स्वादिष्ट होता है। यही कारण है कि डॉक्टर सभी को कीवी खाने और इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि कीवी में कौन-कौन से पोषक तत्व पाएं जाते हैं और इसके इस्तेमाल से हमें क्या फायदें मिलते हैं। 

कीवी में यह पोषक तत्व पाए जाते हैं (Nutrition Finds in Kiw Fruit)

कीवी फल से आपको भरपूर मात्रा में पोटेशियम मिल जाएगा जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करेगा। इसका यह भी एक गुण है कि इसमें कैलरी आधी मात्रा में पाई जाती है। बताया जाता है कि कीवी में संतरे के मुकाबले दो गुना विटामिन पाया जाता है। इन सब के अलावा इसमें फाइबर भी होता है जिससे हमें पाचनशक्ति में मदद मिलती है। यही कारण है कि सभी कीवी को बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करते हैं। 

कीवी खाने के क्या क्या फायदें हैं (Kiwi Fruits Benefits)

यह एक गुणकारी फल है। इसमें विटामिन के साथ कई और भी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि कीवी के इस्तेमाल से हमें क्या क्या फायदें मिल सकते हैं। 

->कीवी से दिल की बीमारी, बीपी की समस्या और डायबिटीज से लड़ने में मदद मिलती है। ->यह विषाक्त पदार्थों को बहुत ही आसानी से बाहर निकाल देता है जिससे शरीर फिट रहता है। ->जो लोग त्वचा की झुर्रियों से परेशान हैं उन्हें कीवी खाना चाहिए। इससे आपके चेहरे में चमक आती है।->कीवी को पेट की गर्मी और अल्सर के लिए रामबाण इलाज माना जाता है।->गर्भवती महिलाओं को आयरन और फॉलिक एसिड की बहुत जरूरत होती है जो कीवी फल में पाया जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसे लेने की सलाह दी जाती है।->कीवी से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। यह आपके खून में ग्लूकोज़ की मात्रा को भी कम कर देता है। ->जोड़ो और हड्डियों के दर्द में इसे काफी लाभदायक फल माना जाता है। ->यह मानसिक तनाव, बैक्टीरिया और वायरस से भी हमारा बचाव करता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सविंटरसर्दियों का खानाडायबिटीजडायबिटीज डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब