सर्दियों में कुछ दिन खा लेना ये 2 चीजें, खून की कमी, कब्ज, अस्थमा से मिलेगा छुटकारा, हड्डियां बनेगी मजबूत

By उस्मान | Published: November 23, 2019 03:06 PM2019-11-23T15:06:34+5:302019-11-23T15:06:34+5:30

ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज, दिल से जुड़े रोग, मोटापा जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है लेकिन इन चीजों से नहीं है

Winter health and diet tips : Petha ash gourd and Jaggery health benefits for bones, asthma, anemia, heart disease | सर्दियों में कुछ दिन खा लेना ये 2 चीजें, खून की कमी, कब्ज, अस्थमा से मिलेगा छुटकारा, हड्डियां बनेगी मजबूत

सर्दियों में कुछ दिन खा लेना ये 2 चीजें, खून की कमी, कब्ज, अस्थमा से मिलेगा छुटकारा, हड्डियां बनेगी मजबूत

सर्दियों में मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाती है। मीठी चीजों का अधिक सेवन सेहत के नजरिए से बहुत ही हानिकारक माना जाता है। ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज, दिल से जुड़े रोग, मोटापा जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। खैर, अगर आप मीठे के शौकीन हैं और ठंड के मौसम में अपनी इच्छा को नहीं मारना चाहते हैं, तो हम आपको दो ऐसी मीठी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप शौक से खा सकते हैं और आपकी सेहत को भी नुकसान नहीं होगा। 

सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे
आपको सर्दियों में गुड़ का सेवन करना चाहिए। कई अध्ययन इसे सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं। गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन्स, कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यही वजह है कि इसके सेवन से एनीमिया जैसी समस्या से राहत मिलती है। अगर आपको खून की कमी है, गुड़ का सेवन बहुत ही फायदेमंद होगा।

सर्दियों के मौसम में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ने लगता है। जिस वजह से अस्थमा और टीबी जैसी सांस और फेफड़ों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में गुड का सेवन बहुतर ही लाभकारी होता है। इसमे एंटी एलर्जिक गुण होते हैं, जो आपको इन परेशानियों से बचाते हैं। 

गुड़ को मक्खन के साथ मिलाकर खाने से सांस संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। गर्म पानी के साथ खाने से पेट की कई परेशानियों से निजात मिलती है। साथ ही ये इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है जिससे शरीर को विभिन्न रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। 

सर्दियों में पेठा खाने के फायदे
पेठा खनिज, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, सल्फर, फासफोरस, और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। पेठे को पाचन शक्ति बढ़ाने, कब्ज की शिकायत दूर करने, दुर्बलता से राहत पाने, याददाश्त बढ़ाने आदि के लिए जाना जाता है।

 

पेठा न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी बेमिसाल होता है। पेठा शरीर के खून को साफ करता है। प्राचीन ग्रथों में पेठे को शरीर को अंदर से ताकत देने वाला और वीर्य को बढ़ाने वाला उत्तम फल कहा गया है।

वजन अधिक होने से रोकना और खून की गंदगी को साफ करना पेठा का मुख्य काम होता है। पेठा शरीर के दोष जैसे मूत्राशय की समस्या और पेट की जलन को खत्म करता है। जिन लोगों को जल्दी भूलने की बीमारी या मानसिक कमजोरी हो वे दस से बीस ग्राम पेठा का गुदा का सेवन करें। 

दमा से परेशान लोगों के लिए पेठा किसी दवा से कम नहीं है। पेठा खाने से फेफड़ों को राहत मिलती है और दमा के रोग में राहत मिलती है। इसके अलावा शरीर में यदि आप लचीलापन लाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट रोज पेठा खाएं। यह शरीर को ताकतवर और लचीला बनाता है।

पेट की सुजन की परेशानी आजकल अधिकतर लोगों में देखी जाती है जिससे इंसान को भूख नहीं लगती है। ऐसे में आप सुबह के समय में दो टुकड़े पेठा खाएं। कब्ज की वजह से कई रोग शरीर को होते हैं इसको ठीक करने के लिए पेठा बेहद उपयोगी चीज है। पेठे के सेवन से बवासीर में आने वाला खून भी कम हो जाता है।

Web Title: Winter health and diet tips : Petha ash gourd and Jaggery health benefits for bones, asthma, anemia, heart disease

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे