लाइव न्यूज़ :

Covid-19 vaccine: भारत में कब आएगा कोरोना वायरस का टीका?, जानिये AIIMS डायरेक्टर ने क्या कहा

By उस्मान | Updated: October 3, 2020 10:03 IST

भारत में कब मिलेगी कोरोना वायरस की वैक्सीन : एम्स निदेशक ने कहा है कि देश में कोरोना की वैक्सीन जनवरी 2121 तक आ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना की वैक्सीन जनवरी 2121 तक आ सकती हैबड़े पैमाने पर उत्पादन और वितरण बड़ी चुनौतीमरने वालों की संख्या 1 लाख के पार

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगर सब कुछ योजन के मुताबिक हुआ तो देश में कोरोना की वैक्सीन जनवरी 2121 तक आ सकती है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि खुराक की प्रारंभिक उपलब्धता पूरे देश के लिए पर्याप्त नहीं होगी।

इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, गुलेरिया ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि देश में टीका कब उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि टीके की प्रभावशीलता के लिए परीक्षा जारी हैं और एक टीका विकसित करना बहुत सारे कारकों पर निर्भर करता है।

बड़े पैमाने पर उत्पादन और वितरण बड़ी चुनौती

टीका विकसित करने की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए एम्स प्रमुख ने कहा कि टीका विकसित होने के बाद बड़ी चुनौती इतने बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन और वितरण होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों कोरोना के मामलों में मामूली वृद्धि हुई है। अगर हालत ऐसे ही रहे तो अगले दो सप्ताह में मामलों में काफी वृद्धि देखी जा सकती है।

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में ही कोरोना से 1069 लोगों की मौत हुई जबकि 79,476 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 64,73,545 हो गई है जबकि कुल 1,00,842 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में अभी 9,44,996 एक्टिव मरीज हैं जबकि 54,27,707 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक कोरोना के लिए 7,78,50,403 सैंपल की जांच की जा चुकी है। ये आंकड़े 2 अक्टूबर तक तक के हैं। इसमें दो अक्टूबर को ही 11,32,675 सैंपल की जांच की गई।

 

ICMR ने कोरोना के संभावित इलाज 'एंटीसेरा' की खोज की

इस बीच आईसीएमआर ने हैदराबाद स्थित एक बायोफॉर्मास्युटिकल कंपनी के साथ मिलकर 'अत्यंत शुद्ध एंटीसेरा' विकसित किया है जो कोविड-19 का संभावित इलाज हो सकता है। इस ‘अत्यंत शुद्ध एंटीसेरा’ को घोड़ों में असक्रिय सार्स-सीओवी2 का इंजेक्शन देकर विकसित किया गया है।

 कोविड-19 का इलाज करेगा 'एंटीसेरा'  

आईसीएमआर ने कहा, 'आईसीएमआर और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड, हैदराबाद ने कोविड-19 के टीके और इलाज के लिए अत्यंत शुद्ध एंटीसेरा विकसित किया है।'

मनुष्य पर परीक्षण होना बाकी

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद में महामारी और संक्रामक रोग विभाग की प्रमुख सिमरन पांडा का कहना है कि ‘एंटीसेरा’ सुरक्षित और प्रभावी है या नहीं यह जानने के लिए अभी उसका ‘ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल’ (मनुष्य पर परीक्षण) होना बाकी है और इस संबंध में जल्दी ही भारत के औषधि महानयंत्रक से संपर्क किया जाएगा।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाएम्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब