लाइव न्यूज़ :

सिर्फ अमित शाह नहीं, इन 5 बीजेपी नेताओं पर भी टूटा बीमारियों का पहाड़, क्या होगा लोकसभा चुनाव में?

By उस्मान | Updated: January 17, 2019 15:11 IST

स्वास्थ्य के नजरिए से यह समय भाजपा नेताओं के लिए सही नहीं चल रहा है क्योंकि सिर्फ अमित शाह ही नहीं बल्कि अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद और मनोहर पर्रिकर सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता इन दिनों गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीमार होने की खबर से पार्टी नेताओं को गहरा धक्का लगा है। उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है और उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य के नजरिए से यह समय भाजपा नेताओं के लिए सही नहीं चल रहा है क्योंकि सिर्फ अमित शाह ही नहीं बल्कि अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद और मनोहर पर्रिकर सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता इन दिनों गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन-कौन हैं वो नेता। 

1) अरुण जेटलीअरुण जेटली को 1 फरवरी को अपनी सरकार का अंतरिम बजट पेश करना है। लेकिन बजट पेश करने से पहले वो इलाज के लिए अमेरिका चले गए। उनकी तबीयत के बारे में कोई आधिकारी सूचना नहीं दी गई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जेटली को सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा नाम का एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने के बारे में पता चला है, जिसका इलाज कराने के लिए वो अमेरिका गए हैं।

2) रविशंकर प्रसादभाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को फेफड़े से संबंधि‍त समस्या की शिकायत के बाद हाल ही में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। वो साइनस की समस्या से भी पीड़ित हैं। 

3) रामलाल भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल की तबियत खराब होने के कारण नोएडा में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्‍हें काफी तेज बुखार की बात सामने आई है। 

4) मनोहर पर्रिकरभाजपा के दिग्गज नेता हैं गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर काफी दिनों से अग्नाशय कैंसर से जूझ रहे हें। वे इलाज करने के लिए पहले विदेश गए थे। विदेश से इलाज कराकर लौटने के बाद उन्हें कुछ दिनों के लिए दिल्ली एम्म में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन अभी भी वो पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरुण जेटलीरविशंकर प्रसादमनोहर पार्रिकरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार