लाइव न्यूज़ :

Silent Walking: अब केवल वॉक ही नहीं बल्कि करें साइलेंट वॉकिंग, जानें क्या है यह नया ट्रेंड, जानें इसके फायदें

By आजाद खान | Updated: September 4, 2023 14:31 IST

जानकारों की अगर माने तो आम तौर पर अगर कोई वॉक करता है तो साइलेंट वॉकिंग से उन्हें कई फायदे मिलते है। उनके अनुसार, उन्हें दिल के रोग, डायबिटीज, कैंसर और मोटापे के जोखिम को भी बहुत हद तक कम करने में भी मदद मिल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसाइलेंट वॉकिंग को लेकर आजकल काफी ट्रेंड चल रहा है। जानकार भी इसे एक अच्छा एक्सरसाइज बता रहे है। यही नहीं आम वॉक के मुकाबले साइलेंट वॉकिंग करने कई अनगिनत फायदे भी है।

Silent Walking: आमतौर पर लोग फिट रहने के लिए वॉक किया करते हैं। जानकार वॉक को एक अच्छा एक्सरसाइज मानते है और हर किसी को इसे करने की सलाह देते है। इस बीच वॉक को लेकर एक और ट्रेंड चल रहा है जिसे साइलेंट वॉकिंग कहा जा रहा है। लोगों के बीच साइलेंट वॉकिंग को लेकर नया क्रेज बना हुआ है और सभी लोग इसी के बारे में चर्चा कर रहे है। 

जानकारों की अगर माने तो केवल वॉक नहीं बल्कि साइलेंट वॉकिंग करनी चाहिए क्योंकि इसके कई फायदे है। ऐसे में आज के इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर साइलेंट वॉकिंग किसे कहते है और इसके क्या फायदे है। 

साइलेंट वॉकिंग क्या है?

साइलेंट वॉकिंग एक तरह का वॉक ही है जिसे करते समय किसी भी किस्म के आवाज से दूर रहा जाता है। इस तरह की वॉकिंग अकेले और शांति से की जाती है। वॉकिंग के दौरान कोई बात नहीं करनी चाहिए और किसी भी तरह की डिवाइस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

बता दें कि हाल में ही टिक टॉक इंफ्लुएंसर मेडी माओ ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उसने साइलेंट वॉकिंग के बारे में बताया है। इसके बाद लोग इस तरह के वॉक को लेकर काफी चर्चा करने लगे हैं और देखते ही देखते यह एक ट्रेंड बन चुका है। 

साइलेंट वॉकिंग के फायदे

जानकार साइलेंट वॉकिंग के कई फायदे गिनाते हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से आप को होने वाले स्ट्रेस में कमी देखने को मिल सकती है। शोध के अनुसार, साइलेंट वॉकिंग से मानसिक बीमारियों को बढ़ाने वाली न्यूरल प्रक्रिया में सुधार आता है। यही नहीं साइलेंट वॉकिंग करने वाले लोगों के खुश रहने में इजाफा होता है। 

यही नहीं साइलेंट वॉकिंग से शरीर स्वस्थ रहता है। यह हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर और मोटापे के जोखिम को बहुत हद तक कम करने में आपकी मदद करता है। इससे आपके सांस लेने की क्षमता में भी इजाफा होता है और इससे आपके फेफड़े भी मजबूत बनते है। इसके आलावा साइलेंट वॉकिंग से नींद भी अच्छी आती है। यह शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाती है, जो नींद को प्रेरित करने में मदद करता है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।) 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब