लाइव न्यूज़ :

क्या होता है जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है? जानिए क्यों हाई बीपी को माना जाता है इतना खतरनाक

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 11, 2024 13:40 IST

शरीर में उच्च रक्तचाप खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। हाई बीपी के कारण कई गंभीर और जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है। जानिए क्या होता है जब BP हाई हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर स्थिति है।हाई ब्लड प्रेशर दिल का दौरा, दिल से जुड़ी बीमारियां और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।जीवनशैली की आदतें हाई ब्लड प्रेशर का प्रमुख कारण मानी जाती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर स्थिति है। जब शरीर में ब्लड प्रेशर 90/140 या इससे ऊपर पहुंच जाता है तो धमनियों में रक्त का दबाव बहुत अधिक बढ़ जाता है। वैसे तो ब्लड प्रेशर दिन भर में कई बार बढ़ता और घटता है, लेकिन अगर लंबे समय तक ब्लड प्रेशर हाई रहे तो इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर दिल का दौरा, दिल से जुड़ी बीमारियां और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

जीवनशैली की आदतें हाई ब्लड प्रेशर का प्रमुख कारण मानी जाती हैं। इससे कई अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी हो सकता है। इसके अलावा उम्र और आनुवांशिक कारण भी इसका कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से क्या होता है।

क्या होता है जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है?

एन्यूरिज्म- शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ने से कोशिकाएं कमजोर होने लगती हैं और वह एन्यूरिज्म का रूप ले लेती हैं। एन्यूरिज्म में धमनियां फूलने लगती हैं। यह स्थिति बहुत गंभीर और खतरनाक हो सकती है। 

हृदय विफलता- हाई ब्लड प्रेशर कोशिकाओं पर अधिक दबाव डालता है, जिसके कारण हृदय की मांसपेशियां भारी हो जाती हैं। इस स्थिति में रक्त का प्रवाह शरीर की आवश्यकता के अनुसार नहीं हो पाता है। यह समस्या हार्ट फेल्योर की समस्या का कारण बन सकती है।

दिल का दौरा- शरीर में हाई ब्लड प्रेशर के कारण कोशिकाएं सख्त और मोटी हो जाती हैं, जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है। इससे हृदय संबंधी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

दिमाग से जुड़ी समस्याएं- जब शरीर में ब्लड प्रेशर नियंत्रण से बाहर हो जाता है तो इसका असर सोचने और सीखने की क्षमता पर भी पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण याददाश्त संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं ले सकते हैं। इसके अलावा अपनी जीवनशैली को दिनचर्या में बेहतर बनाने का प्रयास करें।

इसके लिए जरूरी है कि हाई ब्लड प्रेशर से बचें, अपना वजन न बढ़ने दें, नियमित व्यायाम करें और समय पर सोने और जागने का ध्यान रखें। इससे मन शांत होगा और धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित होने लगेगा।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :उच्च रक्तचापब्लड प्रेशर डाइटडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब