पेट की चर्बी पिघलाकर स्लिम एंड सेक्सी लुक देती हैं ये 5 एक्सरसाइज

By उस्मान | Published: September 5, 2018 03:38 PM2018-09-05T15:38:11+5:302018-09-05T15:38:11+5:30

वजन कम करने के लिए आपको जिम के महंगे उपकरणों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है

weight loss tips : workouts to get toned and lean body | पेट की चर्बी पिघलाकर स्लिम एंड सेक्सी लुक देती हैं ये 5 एक्सरसाइज

फोटो- पिक्साबे

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि अधिक मोटापे की वजह से डायबिटीज, कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। वजन कम करना मूल रूप से दो चीजों पर निर्भर करता है - आपकी डाइट और वर्कआउट। फिट रहने के लिए आजकल सभी जमकर वर्कआउट तो करते हैं, लेकिन इसके लिए सही गाइडेंस होना बहुत जरूरी है। फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान आपको कुछ वर्कआउट बता रहे हैं जिनसे तेजी से फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है।

 

1) स्किपिंग
वजन कम करने के लिए इससे मजेदार एक्सरसाइज कुछ नहीं है। जम्पिंग रोप से फैट करने में मदद मिलती है और आपके पैर व आर्म्स में टोन आता है।  

2) बर्पीज 
यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिससे कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा इससे मसल्स मजबूत बनती हैं।

 

3) जंप स्क्वैट
यह एक हाई एनर्जी वर्कआउट है। जंप करने से हार्ट रेट बढ़ती है और उसके बाद स्क्वैट करने से आपकी स्ट्रेंथ बढ़ती है और फैट बर्न होता है।  

4) जम्पिंग लंग्स
इससे आपके ग्लट्स, बट और लेग्स पर काम होता है। इस कार्डियो वर्कआउट से आपको तेजी से कैलोरी नुर्ण करने में मदद मिलती है। आप इस वर्कआउट के जरिए अपनी थाइज का फैट कम कर सकते हैं। 

5) माउंटेन क्लिम्बर
आप इसे धीरे शुरू करते हुए पैरों की गति बढ़ा सकते हैं। इससे आपके कोर, एब्स, लेग्स और शोल्डर्स पर काम होता है। 

Web Title: weight loss tips : workouts to get toned and lean body

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे