लाइव न्यूज़ :

वजन कम करने के उपाय : जल्दी वजन कम करना है तो दोपहर में न करें ये 5 गलतियां, सारी मेहनत पर फिर सकता है पानी

By उस्मान | Updated: November 17, 2021 13:26 IST

लंच के समय यह गलतियां आपके वजन कम करने के प्लान पर पानी फेर सकती हैं

Open in App
ठळक मुद्देवजन कम करना है इन गलतियों से बचेंवजन कम करने के लिए दोपहर में कुछ चीजों का सेवन करने से बचेंखाने के बाद चाय या कॉफी पीना सेहत के लिए हानिकारक

वजन बढ़ना एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई रोग हो सकते हैं। लोग वजन कम करने के लिए कई तरीके आजमाते हैं। मोटापे से बचने के लिए कुछ लोग डाइट का सहारा भी लेते हैं और लंच में सिर्फ सलाद ही खाते हैं। स

मस्या यह है कि वो लंच में सलाद तो खाते हैं लेकिन उसके बाद शाम को कॉफ़ी पी लेते हैं या जंक फूड खा लेते हैं। वास्तव में आपकी ऐसी ही गलत आदतों की वजह से वजन कम होने में मुश्किल हो सकती है। चलिए जानते हैं कि दोपहर खानेपीने से जुड़ी किन गलतियों की वजह से आपका वजन नहीं हो रहा है।

1) देर से लंच करना

अगर आप सोचते हैं कि सुबह नाश्ता के बाद दिन में चाहे जब खाना खा लें, वो शरीर के लिए फायदेमंद ही है तो आप गलत हैं। इंएक अध्ययन के अनुसार जो लोग दोपहर में 3 बजे के बाद लंच करते हैं, उनमें वजन कम होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

2) बचा हुआ खाना

कई बार लोग जंक फूड या आइसक्रीम, कूकीज जैसी चीजों के लालच से खुद को रोक नहीं पाते हैं। ऑफिस में मॉर्निंग मीटिंग में खायी गयी कूकीज में अगर कुछ बचा है तो ऐसे में आपका ध्यान उसी पर रहता है और आप दोपहर तक उस पैकेट को भी खत्म कर देते हैं। इस आदत से बचे, अगर ऑफिस में किसी का बर्थडे केक हो या कोई सेलिब्रेशन हो तो आप खा सकते हैं लेकिन रोजाना ऐसा करने से मोटापा और बढ़ सकता है।

3) लंच में डेजर्ट खाना

कई लोग ऐसा सोचते हैं कि अगर वे सुबह 5 किलोमीटर की दौड़ लगा लेते हैं, तो वे दोपहर में डेजर्ट खा सकते हैं। जबकि ऐसा नहीं है अगर आप रोजाना ऐसे ही मिठाईयां या कोई और डेजर्ट खाते रहे तो समझ लीजिये कि आपका दौड़ना पूरी तरह बेकार है। हां हफ्ते में एक दिन दोपहर में आप डेजर्ट खा सकते हैं लेकिन पूरे हफ्ते रोजाना बिल्कुल नहीं।

4) लंच के बाद वॉल्क पर ना जाना

सिर्फ सुबह वर्कआउट या रनिंग कर लेने का मतलब यह नहीं है कि आप दिन भर मेहनत ही ना करें और ऑफिस में भी एक ही जगह बैठे रहें। ऑफिस में भी हर घंटे पर एक अलार्म सेट करें और उस दौरान सीट से उठकर अगले 3-4 मिनट तक तेज कदमों के साथ चहलकदमी करें।

5) कॉफी पीना

लंच के कुछ ही देर बाद एक कप कॉफ़ी पीना आपको एनर्जी से भरपूर तो रखता है लेकिन यह वजन कम करने के लिहाज से सही नहीं है। कॉफ़ी में मौजूद शुगर से कैलोरी की मात्रा भी बढ़ जाती है और इसमें मौजूद कैफीन पाचन तंत्र पर भी बुरा असर डालता है। इसलिए बेहतर होगा कि लंच करने के कम से कम एक घंटे बाद ही आप कॉफ़ी का सेवन करें।

 

टॅग्स :वजन घटाएंडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब