Vitamin deficiency symptoms: चेहरे पर नजर आने वाले विटामिन की कमी के 5 गंभीर लक्षणों को समझें

By उस्मान | Published: November 15, 2021 10:52 AM2021-11-15T10:52:22+5:302021-11-15T11:08:31+5:30

विटामिन शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी पोषा तत्व है, इसकी कमी शरीर में कई घातक रोग पैदा कर सकती है

Vitamin deficiency symptoms: 5 signs of Vitamin Deficiency on your face | Vitamin deficiency symptoms: चेहरे पर नजर आने वाले विटामिन की कमी के 5 गंभीर लक्षणों को समझें

विटामिन्स की कमी के लक्षण

Highlightsविटामिन शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी पोषक तत्व हैशरीर में इसकी कमी कई घातक रोग पैदा कर सकती है विटामिन की कमी से बचने के लिए डाइट के खास ध्यान रखें

शरीर को स्वस्थ रखने और इसके बेहतर कामकाज के लिए पौष्टिक और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना महत्वपूर्ण है। वजन कम करने से लेकर विभिन्न रोगों से निपटने तक, हर स्थिति के लिए अलग-अलग खाद्य पदार्थों की जरूरत होती है। 

खाद्य पदार्थों में विभिन्न तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह सभी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। इनमें विटामिन्स भी जरूरी है। शरीर में विटामिन की कमी कई गंभीर स्थितियों को जन्म दे सकती है। इसकी कमी से शरीर के विभिन्न कामों को करने की क्षमता कम हो सकती है।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसकी कमी वाले किसी भी व्यक्ति में विशिष्ट लक्षण विकसित हो सकते हैं। यह लक्षण आंतरि ही नहीं बल्कि चेहरे पर भी नजर आ सकते हैं। हम आपको विटामिन की कमी के कुछ संकेत बता रहे हैं, जो चेहरे पर नजर आ सकते हैं और किसी गंभीर रोग का संकेत हो सकते हैं।

त्वचा पर मुंहासे और सूखापन
मुंहासे और त्वचा में सूख्पन विभिन्न हार्मोनल परिवर्तनों का परिणाम हो सकती है। हालांकि, अगर आपको कुछ विटामिन्स की कमी है, तो आपकी त्वचा में बदलाव एक संकेत हो सकता है। विटामिन ए और ई की कमी चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं, जबकि विटामिन बी 12 की कमी के निम्न स्तर आपकी त्वचा को पहले से कहीं अधिक पीला बना सकते हैं। निदान की पुष्टि करने के लिए अत्यधिक थकान, मनोदशा में बदलाव और अन्य संकेतों को नजर रखें।

सूजी हुई आंखें
एलर्जी के कारण आपकी आंखें सूज सकती हैं। लेकिन अगर यह अधिक बार होता है या रोजाना सुबह उठने पर होता है, तो यह शरीर में कम आयोडीन के स्तर का संकेत हो सकता है। अध्ययनों ने आयोडीन की कमी को थायरॉयड रोगों से जोड़ा है, जिससे अक्सर थकान, अस्पष्टीकृत वजन बढ़ना और निश्चित रूप से सूजी हुई आंखें हो सकती हैं।

मसूड़ों से खून बहना
विटामिन सी की कमी से शरीर और स्वास्थ्य को बहुत नुकसान हो सकता है। सावधान रहने वाले संकेतों में से एक है मसूड़ों से खून आना, जिसे 'स्कर्वी' भी कहा जाता है। अन्य लक्षणों में आसान चोट लगना, रक्तस्राव और जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द शामिल हो सकते हैं। शरीर में विटामिन सी के स्तर को बढ़ाने के लिए संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फलों का सेवन करें।

पीले होंठ
होंठों में पीलापन और फीका पड़ना किसी अंतर्निहित बीमारियों का संकेत हो सकता है। हालांकि, अक्सर यह एनीमिया के सबसे आम लक्षणों में से एक है, एक ऐसी स्थिति जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निम्न स्तर से होती है। शरीर में आयरन का निम्न स्तर आरबीसी की कमी का कारण बनता है, जिससे शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन ले जाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए यह त्वचा और होंठों का रंग खराब कर सकता है। 

डैमेज हेयर 
यदि आपके बाल रूखे और क्षतिग्रस्त हैं, तो आपके शरीर में बायोटिन की कमी हो सकती है, जिसे विटामिन बी7 भी कहा जाता है। बायोटिन पोषक तत्व हैं जो आपके बालों को पोषित रखने में मदद करते हैं। इसलिए बायोटिन का निम्न स्तर रूसी से ग्रस्त, सूखे बालों का कारण बनता है। इसके अलावा, इससे भंगुर नाखून और पतले बाल भी हो सकते हैं। इसलिए, दुबला मांस, फल, सब्जियां, फलियां और मछली सहित विटामिन बी 7 में उच्च खाद्य पदार्थ खाएं।

Web Title: Vitamin deficiency symptoms: 5 signs of Vitamin Deficiency on your face

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे