लाइव न्यूज़ :

कालाजार (काला ज्वर) बीमारी के लिए मिला नया इलाज, जानिये यह संक्रामक रोग क्या है और इसके लक्षण

By उस्मान | Updated: August 18, 2021 11:56 IST

यह एक घातक संक्रमण है जो एक परजीवी के कारण होता है। यह सीधे आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को संक्रमित करता है।

Open in App
ठळक मुद्देयह एक घातक संक्रमण है जो एक परजीवी के कारण होता हैयह सीधे आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को संक्रमित करता हैयह बीमारी सालाना लाखों लोगों को प्रभावित करती है

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने कहा है कि भारतीय शोधकर्ताओं ने विसरल लीशमैनियासिस रोग (Visceral Leishmaniasis) के खिलाफ संभावित चिकित्सीय रणनीति तैयार की है। इसमें चीरे-टांके लगाने की जरूरत नहीं होती और इसे अंजाम दिया जाना भी आसान है। साथ ही यह किफायती और रोगी के अनुकूल होती है। 

विभाग ने कहा इसमें कि विटामिन बी 12 के साथ लेपित नैनो कैरियर-आधारित मौखिक दवाओं से संबंधित शोधकर्ताओं की रणनीति ने मौखिक जैवउपलब्धता और उपचार की प्रभावकारिता को 90 प्रतिशत से अधिक बढ़ा दिया है। 

कालाजार क्या है? विसरल लीशमैनियासिस (वीएल) एक जटिल संक्रामक रोग है जो मादा फ़्लेबोटोमाइन सैंडफ्लाइज़ नामक कीट के काटने से फैलता है। इसे आम भाषा में कालाजार (काला ज्वर) भी कहा जाता है। यह बीमारी सालाना लाखों लोगों को प्रभावित करती है, जिससे यह मलेरिया के बाद मच्छर -जनित दूसरी सबसे आम घातक बीमारी है। 

कालाजार के लक्षणवीएल की पारंपरिक चिकित्सा उपचार में मुख्य रूप से अंतः सिर में दर्द महसूस होता है। इसके अलावा पारंपरिक चिकित्सा उपचार के दौरान लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहना होता है। इसमें लागत भी अधिक आती है और उपचार जटिलताओं के साथ उच्च जोखिम बना रहता है।

कालाजार का इलाजविभाग ने कहा कि मौखिक रूप से दवाएं देने की पद्धति में बड़े पैमाने पर लाभ मिलता है, जो उपरोक्त बाधाओं को दूर करने में मदद कर सकता है। लेकिन इसमें कई चुनौतियां भी हैं क्योंकि 90 प्रतिशत से अधिक मौखिक रूप से दी जाने वाली चिकित्सीय दवाओं में 2 प्रतिशत से कम जैवउपलब्धता होती है और इससे यकृत और गुर्दे पर विषाक्त दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। 

डीएसटी के एक स्वायत्त निकाय, इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएनएसटी) के श्याम लाल के नेतृत्व में एक टीम ने मानव शरीर में मौजूद प्राकृतिक आंतरिक विटामिन बी 12 मार्ग का उपयोग करते हुए एक अधिक सक्रिय नैनोकैरियर विकसित किया है जो स्थिरता की चुनौतियों और दवा संबंधी विषाक्तता को कम कर सकता है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार