अगर सर्दियों में नहीं पीते है मुनक्के का पानी तो कर रहे है बड़ी भूल, जानें इसके फायदे-तैयार करने का तरीका, आज ही डाइट में करें इसे शामिल

By आजाद खान | Published: December 11, 2022 06:11 PM2022-12-11T18:11:05+5:302022-12-11T18:20:13+5:30

जानकारों के अनुसार, मुनक्के की तरह मुनक्का का पानी भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे आंख की रौशनी बढ़ती है और आपका पेट भी ठीक रहता है।

use raisins Munakka Ka Pani for strong fitness bones good eyes no stomach issues health tips in hindi | अगर सर्दियों में नहीं पीते है मुनक्के का पानी तो कर रहे है बड़ी भूल, जानें इसके फायदे-तैयार करने का तरीका, आज ही डाइट में करें इसे शामिल

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Raisins_01.jpg)

Highlightsजिस तरीके से मुनक्का सेहत के लिए लाभकारी होता है। वैसे ही उसका पानी भी शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। इससे सर्दी में सुरक्षा होती है और आप जल्दी बीमार नहीं होते है।

Health Tips: सर्दियां आते ही लोग मुनक्के का जमकर इस्तेमाल करना शुरू कर देते है। ये शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है और इससे आपका फिटनेस भी बरकरार रहता है। लोगों की माने तो जितना मुनक्का खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही यह सेहत को भी लाभ पहुंचाता है। ऐसे में क्या आप जानते है कि मुनक्के का पानी (Munakka Ka Pani) भी सेहत के लिए बहुत उपकारी होता है और हेल्थ से जुड़े जानकार इसे पीने की सलाह देते है। 

जानकारों की माने तो जितना एक मुनक्का शरीर के लिए लाभकारी होता है, उससे कहीं ज्यादा उसका पानी बॉडी को लाभ पहुंचाता है। ऐसे में आइए जान लेते है कि मुनक्के के पानी पीने से हमें क्या-क्या फायदे होते है और इसे कब और कैसे पीना चाहिए। 

मुनक्के के पानी के फायदे (Munakka Ka Pani)

एक्सपर्ट्स की माने तो जो लोग मुनक्के के पानी को सुबह खाली पेट पीते है, उनका पाचन तंत्र मजबूत होता है और इसमें मौजूद फाइबर आपको कब्ज से निजात दिलाती है। यही नहीं इस वजन कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है और इससे शरीर की तमाम बुराइयां बाहर निकल जाती है। 

ऐसे में अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो इस हालत में आप हर रोज दूध के साथ पांच या छह मुनक्के को खाया करें। इससे कुछ ही समय में आपका वजन बढ़ जाएगा। 

मुनक्के के पानी को ऐसे करें तैयार

जिन लोगों की हड्डियों में दर्द रहती उन्हें दूध के साथ मुनक्का खाना चाहिए। इसके लिए सोने से पहले दो से तीन मुनक्के को उबाल लें और फिर उसे पी ले। जानकारों की माने तो इसके पानी के सेवन से आंख की रौशनी बढ़ती है और इससे जल्दी आपको सर्दी भी नहीं लगती है। 

मुनक्के के पानी को तैयार करना काफी आसान है। इसके लिए रात में कुछ मुनक्के को लें और उसे एक गिला पानी में भिंगा ले। फिर अगली सुबह उठ कर उस पानी में से मुनक्के को निकाल लें और पानी को पी जाए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: use raisins Munakka Ka Pani for strong fitness bones good eyes no stomach issues health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे