लाइव न्यूज़ :

अगर डायबिटीज से लेकर वेट गेन से है आप परेशान तो आज ही अपनाएं जामुन के पत्तों की चाय, चुटकियों में हो जाएगी सब बीमारियां यूं दूर, दिखेंगे कमसिन और जवान

By आजाद खान | Updated: April 14, 2022 17:58 IST

जानकारों की माने तो जामुन की पत्तियों में एंटी-डायबिटिक गुण होते है जिसके नियमित इस्तेमाल से आप अपने डायबिटीज को कंट्रोल कर पाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिस तरीके से जामुन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। उसी तरीके से इसका पत्ता भी बॉडी के लाभदायक होता है। इससे कई बीमारियां भी दूर होती है।

Jambolan/Jamun Leaves: जामुन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। जामुन में आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, मैग्नीशियम के साथ फाइबर भी पाया जाता है। यह कई बीमारियों को दूर करने में आपकी मदद करता है। केवल जामुन ही नहीं उसका पत्ता भी बॉडी को काफी लाभ पहुंचाता है। कहा जाता है कि जामुन की पत्तियों से लोग अपने डायबिटीज को कंट्रोल कर पाते हैं। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप जामुन के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा पहुंचेगा। 

जामुन के पत्ते की चाय के फायदेमंद (Jamun Leaves Tea Benefits)

जानकारों की माने तो जामुन की पत्तों से बनी चाय से आप अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। बताया जाता है कि इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते है जिसके नियमित इस्तेमाल से आप अपने डायबिटीज को कंट्रोल कर पाते हैं। जब आप इस जामुन के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके शरीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे आप आसानी से पता लगा सकते है कि आपके शरीर में डायबिटीज का कंट्रोल किस प्रकार है। 

--इससे आप अपने वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। --इसके पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरस गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलता है। --यह आपके लीवर को भी सुरक्षित रखता है। 

ऐसे घर में तैयार करें जामुन के पत्तों की चाय (How To Ready Jamun Leaves Tea at Home)

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको जामुन के कुछ पत्तियों को लेना होगा। इसके बाद इन पत्तियों को 2 कप पानी में अच्छे से उबाल लें।फिर इस पानी को उबाल कर एक कप पानी में कर लें। इसके बाद आप इसे छान लें और पी लें। अगर आप इसमें स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें नींबू मिला लें। 

नोट: जब कोई नियमित रूप से इस जामुन की पत्तियों की 2 कप चाय को पीएगा तो वह कुछ ही दिनों में अपने डायबिटीज को कंट्रोल कर पाएगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सडायबिटीजडायबिटीज डाइटवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यछुट्टियों में भी फिट कैसे रहें, जिम और रूटीन बाधित होने पर अपनाएँ ये आसान उपाय

स्वास्थ्यमधुमेह का महाप्रकोप रोकने की क्या तैयारी ?

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

विश्वअमेरिका डायबिटीज, मोटापा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं वाले विदेशियों को वीज़ा देने से कर सकता है मना

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम