लाइव न्यूज़ :

रोजाना डिनर के बाद 1 कटोरी अनार खाने से आपको होता है ये चमत्कारिक लाभ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 31, 2018 18:07 IST

दिल्ली स्थित कल्याण हॉस्पिटल में यूरोलोजिस्ट डॉक्टर राजीव गुप्ता के अनुसार, अनार में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, इसलिए अनार का जूस यूटीआई के लक्षण को कम करने के लिए प्रभावी होता है।

Open in App

मूत्र मार्ग में संक्रमण यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है जो आमतौर पर ब्लैडर से यूरिन को बाहार निकालने वाली ट्यूब को प्रभावित करता है। इस इन्फेक्शन के होने पर आपको दर्द, जलन, बुखार और कुछ मामलों में पेशाब में खून आने की समस्या हो सकती है। इस इन्फेक्शन से बचने के लिए मूत्र मार्ग में फंगल और माइक्रोबियल को बढ़ने से रोकना होता है। जाहिर है इस समस्या से बचने के लिए डॉक्टर भी भारी मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थ पीने की सलाह देते हैं ताकि बैक्टीरिया को बाहर निकाला जा सके।

अगर आप इस समस्या से पीड़ित हैं, तो आप इससे राहत पाने के लिए नियमित रूप से अनार खा सकते हैं और जूस भी पी सकते हैं। दिल्ली स्थित कल्याण हॉस्पिटल में यूरोलोजिस्ट डॉक्टर राजीव गुप्ता के अनुसार, अनार में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, इसलिए अनार का जूस यूटीआई के लक्षण को कम करने के लिए प्रभावी होता है।

यूटीआई के लिए अनार इसलिए है प्रभावशाली

अनार विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार है जो ब्लैडर यानि मूत्राशय की दीवारों पर बैक्टीरिया को चिपके से रोकते हैं। इसके अलावा विटामिन सी आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है और आपको और आपको इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत देता है, जिससे आपको यूटीआई से जल्दी से ठीक होने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स से इन्फेक्शन के लिए जिम्मेदार हानिकारक विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है।

यूटीआई से राहत पाने के लिए अनार का ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप यूटीआई से पीड़ित हैं, तो आपको इसके लक्षणों से राहत पाने के लिए रोजाना रात को खाने के बाद एक कटोरी अनार खाना चाहिए। इसके अलावा आप नियमित रूप से अनार का जूस भी पी सकते हैं।

टॅग्स :स्वास्थ्यहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

खाऊ गलीबिना पकाए खाएं ये 5 फूड, वजन को कर सकेंगे कंट्रोल

स्वास्थ्यरोजाना 3 से 4 काजू खाएंगे तो सेहत को मिलेंगे ये 7 बड़े फायदे

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम