सुबह खाली पेट रात में भिगाया हुआ अंजीर खाने की डालें आदत, बनेगी हड्डियां मजबूत होगा आपका वजन तेजी से कम, आज ही डाइट में करें शामिल

By आजाद खान | Published: May 2, 2022 08:57 AM2022-05-02T08:57:09+5:302022-05-02T09:00:47+5:30

जानकारों की अगर माने तो रात को इसे भीगा कर सुबह खाली पेट इसे खाया करें। ऐसा करने से आपको जल्दी ही फायदा मिलेगा।

try to eat soaked figs in the early morning empty stomach get good results and fitness anjeer ke faidey health tips in hindi | सुबह खाली पेट रात में भिगाया हुआ अंजीर खाने की डालें आदत, बनेगी हड्डियां मजबूत होगा आपका वजन तेजी से कम, आज ही डाइट में करें शामिल

सुबह खाली पेट रात में भिगाया हुआ अंजीर खाने की डालें आदत, बनेगी हड्डियां मजबूत होगा आपका वजन तेजी से कम, आज ही डाइट में करें शामिल

Highlightsअंजीर में कई सेहत संबंधी फायदे पाए जाते हैं। इससे शरीर को अच्छी मात्रा में कैल्शियम और पोटैशियम मिलता है। कब्ज के मरीजों के लिए यह एक रामबाण इलाज है।

Soaked Figs: अच्छी सेहत के लिए वैसे तो फल और ड्राई फ्रूट बहुस ही जरूरी होते हैं, लेकिन इन ड्राई फ्रूट में अंजीर का भी नाम बहुत आता है जिसे लगातार इस्तेमाल करने पर शरीर को बहुत फायदा मिलती है। अंजीर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे आपका फिटनेस बना रहता है और आपको अंदर से ताकत मिलती है। अंजीर में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट अच्छी मात्रा में पाई जाती है जिससे आपकी कई तरीके की बीमारी दूर होती है। बताया जाता है कि इसे रात में भिगाकर रखा जाए और फिर उसे ही सुबह खाया जाय तो इससे शरीर को बहुत जल्दी और ज्यादा लाभ मिलता है। 

वैसे तो आप इसे कभी भी खा सकते हैं, लेकिन जानकारों का कहना है कि अगर इसे कोई रात के समय एक कप पानी में भिगाकर रख दें और उसे दूसरे दिन सुबह खाली पेट निकाल कर खा लें तो इससे उसे बहुत लाभ मिलेगा। ऐसा करने से उसका फिटनेस भी मेनटेन रहेगा और वह खुद को जवां महसूस भी करेगा। आइए भीगे हुए अंजीर के और जरूरी फायदों के बारे में जानते हैं। 

भीगे हुए अंजीर के फायदे (Benefits of Soaked Figs)

वैसे तो आम तौर पर अंजीर के कई फायदे हैं, लेकिन भीगे हुए अंजीर खाने से शरीर को विशेष फायदे मिलते हैं। ऐसे में आइए इसके फायदे के बारे में एक एक करके जानते हैं। 

1. करता है ब्लड शुगर को कंट्रोल (Soaked Figs Controls Blood Sugar)

अंजीर आपके शूगर लेवल को नियंत्रण में रखने में आपकी बहुत मदद करता है क्योंकि इसमें भारी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो शरीर के बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके साथ इसमें  क्लोरोजेनिक एसिड भी पाया जाता है जो आपके ब्लड में शूगर लेवल को कम करने में आपकी बहुत मदद करता है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि भीगा हुआ अंजीर उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है जिन्हें टाइप-2 की डायबिटीज होती है। ऐसे मरीजों के ब्लड में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने का काम भी यह करता है। 

2. कब्ज को करता है दूर (Soaked Figs Cure Acidity)

कब्ज के मरीजों को अंजीर खाने की सलाह दी जाती है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जिससे आपको कब्ज की समस्या से निजात मिलता है। यही कारण है कि कब्ज से परेशान मरीजों को हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे खाने की सलाह देते हैं। ये आपके आंतों को भी सुरक्षित रखता है। ऐसे में कब्ज वाले मरीज जब भी अंजीर को खाएं तो भीगा हुआ इसे खाएं, इससे आपको जल्दी और असरदार फायदा मिलेगा। 

3. वजन घटाता है अंजीर (Soaked Figs Decrease Weight Gain)

लोग आजकल अपने बढ़ते वजन को लेकर बहुत परेशान रहते हैं, ऐसे में उन्हें वजन कम करने वाला सही उपाय की तलाश रहती है। आपके वजन घटाने में अंजीर काफी कारगर साबित हो सकता है।  इसे रोजाना खाली पेट भीगा हुआ अंजीर खाना शुरू कर दें, जल्द ही आपको असर दिखाई देगा। 

4. हड्डियों को बनाता है मजबूत (Soaked Figs Strong Bones)

इसमें कैल्शियम के पाए जाने के कारण यह आपके हड्डियों को लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसके फायदे दूध की तरह होते हैं जो आपके हड्डियों को मजबूती के साथ फिट भी रखते हैं। इसलिए इसे जमकर खाना शुरू कर दीजिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: try to eat soaked figs in the early morning empty stomach get good results and fitness anjeer ke faidey health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे